फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Six people have been booked for attacking their brother-in-law and brother-in-law who were attending a wedding procession

Roorkee News: बरात में आए जीजा-सालों पर हमले में छह पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 05 Mar 2026 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
Six people have been booked for attacking their brother-in-law and brother-in-law who were attending a wedding procession
रायसी में शादी समारोह में बारद्वारी के दौरान वर और वधु पक्ष के लोगों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने बरात में आए लोगों पर लोहे की रॉड, लाठी और बेल्ट से हमला कर दिया। हमले में दो भाई और उनके जीजा घायल हो गए। पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन




लक्सर कोतवाली के अकौढ़ा खुर्द गांव निवासी कपिल ने दी तहरीर में बताया कि 26 फरवरी की रात को वह अपने चचेरे भाई कार्तिक, विशाल और जीजा दीपक के साथ बरात में रायसी गए थे। यहां राजमहल बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह चल रहा था। रात करीब 12 बजे बारद्वारी जब बैंक्वेट हॉल के गेट पर पहुंची तभी आरोपी मैसी, नीटू व शुभम, अर्जुन, बबला निवासी ग्राम गिद्दावाली और दीपक सैनी निवासी ग्राम कुड़ी नेतवाला अपने हाथों में लोहे की रॉड, लाठी और बेल्ट लेकर आए।
विज्ञापन




उन्होंने कार्तिक, विशाल और दीपक पर हमला कर दिया। हमले में तीनों के सिर पर गंभीर चोट आई जबकि विशाल का पैर दो जगह से फ्रैक्चर हो गया। उनके चेहरे और नाक पर भी चोट आई। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया। वहां विशाल को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed