{"_id":"57853bc14f1c1b1b4313d69d","slug":"sibling-staged-dharna-for-demanding-of-justice","type":"story","status":"publish","title_hn":" न्याय के लिए भाई-बहन धरने पर बैठे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्याय के लिए भाई-बहन धरने पर बैठे
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Wed, 13 Jul 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
भाई-बहन धरने पर
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहन की गैंगरेप के बाद हत्या और मां की गुमशुदगी के मामले में न्याय की आस लेकर भाई-बहन ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर धरना शुरू किया। बाद में पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन ने एडीजी अशोक कुमार से वार्ता की। शाम को भाई-बहन ने धरना खत्म किया। समस्या समाधान नहीं होने पर उन्होंने दुबारा से बेमियादी धरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
ढंढेरा निवासी भाई बहन मंगलवार की सुबह ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और बाहर धरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि उनकी बहन की वर्ष-2011 में गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई थी, लेकिन आज तक मामले में न्याय नहीं मिल सका है। इसके बाद दिसंबर -2013 में मां भी लापता हो गई, जिसका आज तक सुराग नहीं लग सका है। उन्होंने मामले में न्याय की गुहार लगाई। साथ ही न्याय मिलने तक धरने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
दोपहर बाद मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन ने भाई-बहनों की समस्या सुनने के बाद एडीजी अशोक कुमार से वार्ता की। साथ ही मामले में मदद का भरोसा दिलाया। इसके बाद भाई बहनों ने धरना खत्म कर दिया। उन्होंने बताया कि अब वह एडीजी अशोक कुमार से मिलेंगे। इसके बाद अगर समस्या का समाधान नहीं होता है तो दुबारा से धरना और भूख हड़ताल किया जाएगा।
विज्ञापन