Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Doon Public School, Roorkee, emerges as the boys category Kho-Kho champion

Roorkee News: दून पब्लिक स्कूल रुड़की बना बालक वर्ग का खो-खो चैंपियन

Wed, 25 Nov 2026 05:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Wed, 25 Nov 2026 05:22 PM IST
विज्ञापन
Doon Public School, Roorkee, emerges as the boys category Kho-Kho champion
चौथी सीनियर जिला खो-खो चैंपियनशिप में 10 स्कूलों के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

- बालिका वर्ग में हरि ओम सरस्वती पब्लिक स्कूल धनौरी ने मारी बाजी
रुड़की। हरिद्वार यूनिवर्सिटी में बुधवार को चौथी सीनियर जिला खो-खो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के 10 विद्यालयों के बालक व बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों के बाद बालक वर्ग में दून पब्लिक स्कूल रुड़की और बालिका वर्ग में हरि ओम सरस्वती पब्लिक स्कूल धनौरी ने चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में दून पब्लिक स्कूल रुड़की ने स्वामी दयानंद सरस्वती विद्यालय रुड़की को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। डीपीएस दौलतपुर की टीम तीसरे स्थान पर रही। वहीं बालिका वर्ग के फाइनल में हरि ओम सरस्वती पब्लिक स्कूल धनौरी ने स्वामी दयानंद सरस्वती विद्यालय रुड़की को पराजित कर खिताब जीता। इस वर्ग में दून पब्लिक स्कूल रुड़की ने तीसरा स्थान हासिल किया। जिला खो-खो एसोसिएशन के अध्यक्ष जहीर अहमद ने कहा कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच मिल रहा है। एसोसिएशन के सचिव सूरज चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता के आधार पर बालक और बालिका वर्ग से 15-15 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए किया गया है। दिसंबर में हरिद्वार में होने वाली प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। समापन अवसर पर हरिद्वार यूनिवर्सिटी के कुलपति आदेश आर्य ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। विश्वविद्यालय अध्यक्ष एसके गुप्ता और उपाध्यक्ष नमन बंसल ने खेलों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। इस मौके पर सैम अली, प्रांशु चौधरी, संजीत नेगी, कनिका सैनी और आसिफ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed