फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Shopping for Dhanteras increased in shops

धनतेरस की खरीदारी को बर्तन व आभूषण दुकानों में बढ़ी भीड़

Tue, 10 Nov 2020 11:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Shopping for Dhanteras increased in shops
रुड़की। दीपावली को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। 12 नवंबर को धनतेरस है। धनतेरस पर सोना-चांदी और बर्तनों की खरीदारी को शुभ माना जाता है। इसको लेकर दुकानदारों ने विशेष तैयारियां कर ली हैं। दुकानों के बाहर सड़क तक बाजार सजे हैं। धनतेरस को लेकर लोग खरीदारी को आ रहे हैं। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने भी सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं।
विज्ञापन

शहर में धनतेरस और दीपावली पर कोरोना का असर दिखने के आसार थे, लेकिन त्योहारी सीजन ने इस बार दुकानदारों को संजीवीनी दी है। दीपावली और धनतेरस को लेकर बाजार पूरी तरह तैयार हैं। दुकानदारों ने दुकानों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया है। ज्यादा से ज्यादा सामान मंगाया है। झालरों की छोटी-छोटी दुकानों से लेकर सोने-चांदी, टीवी फ्रिज, दोपहिया और चार पहिया वाहनों के बड़े-बड़े शोरूम सजे हुए हैं। शहर के सिविल लाइंस, बीटीगंज और मेन बाजार में धनतेरस को लेकर खास सजावट की गई है। धनतेरस के दिन चांदी के सिक्कों की खरीदारी की जाती है। इसके लिए सराफा बाजार में चांदी के सिक्के नए-नए डिजाइन में आ गए हैं। इसके अलावा चांदी के बर्तन, लक्ष्मी-गणेश की चांदी की बनी हुई मूर्तियां और लक्ष्मी-गणेश के चांदी के सिक्के एवं अन्य ज्वेलरी भी दुकानों पर देखी जा रही है। बीटीगंज स्थित ज्वेलर्स प्रमोद वर्मा और सिविल लाइंस स्थित मुरादाबाद हाउस के बर्तन कारोबारी मनोज कुमार ने बताया कि त्योहारों पर बाजारों को संजीवनी मिली है। ग्राहक दीपावली पर खरीदारी करने आ रहे हैं। अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मॉल और कपड़ों की दुकानों पर भी रौनक
त्योहार के मौके पर कपड़ा बाजार भी पीछे नहीं है। रेडीमेड कपड़ों की दुकानें और मॉल में विभिन्न कंपनियों के ब्रांड उपलब्ध हैं। कई दुकानों पर ग्राहकों को लुभाने के लिए छूट दी जा रही है। धनतेरस और दीपावली पर नए कपड़े लेने वालों के लिए बाजार में अच्छी रेंज है। त्योहार के चलते शहर के विभिन्न मॉल में भीड़ बढ़ गई है। धनतेरस पर बाइक खरीदने का क्रेज बढ़ रहा है। नई बाइक खरीदने पर कई तरह की छूट और उपहार देकर ग्राहकों को लुभाने में कंपनियां पीछे नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed