फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Seven-year-old girl raped by a young man

सात साल की मासूम से युवक ने किया दुष्कर्म

Sat, 27 Nov 2021 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
Seven-year-old girl raped by a young man
रास्ते में खेल रही सात साल की मासूम को एक युवक गन्ने के खेत में खींचकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बदहवास हालत में घर पहुंची मासूम ने परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलौर क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार दोपहर उसकी सात वर्षीय बेटी घर के बाहर ही रास्ते में खेल रही थी। इस दौरान एक युवक उसे घसीटकर पास के ही गन्ने के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे गन्ने के खेत में छोड़कर फरार हो गया। बेटी ने घर पहुंचकर आरोपी की हरकतों की जानकारी दी। परिजन बच्ची को लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी रफत अली ने बताया कि युवक के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed