{"_id":"6adcbdb9542de61c1a0da9af","slug":"crushing-season-to-begin-at-luxor-sugar-mill-from-november-2-preparations-complete-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1097730-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: लक्सर शुगर मिल में दो नवंबर से शुरू होगा पेराई सत्र, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: लक्सर शुगर मिल में दो नवंबर से शुरू होगा पेराई सत्र, तैयारियां पूरी
विज्ञापन
चीनी मिल चलने का इंतजार कर रहे किसानों के लिए अच्छी खबर है। लक्सर शुगर मिल का पेराई सत्र 2 नवंबर से आरंभ हो जाएगा। मिल प्रबंधन की ओर से पेराई सत्र शुरू होने से पहले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शीघ्र ही गन्ना समितियों को आपूर्ति के इंडेंट जारी किए जाएंगे। इस बार पिछले वर्ष से पांच दिन पहले पेराई सत्र आरंभ होगा।
मिल प्रबंधन की ओर से मशीनों के ट्रायल और मरम्मत आदि के कार्य लगभग पूरे कर लिए गए हैं। क्षेत्र में गन्ने की फसल भी तैयार हैै। देहात क्षेत्र में कोल्हुओं पर गन्ना पहुंच रहा है। क्षेत्र के गन्ना किसान मिल चालू होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। मिल शुरू होने से किसानों को गन्ने की फसल बेचने में सुविधा मिलेगी।
साथ ही गन्ने की छिलाई और ढुलाई के कार्य में भी तेजी आने की उम्मीद है। पेराई सत्र शुरू होने से क्षेत्र के गन्ना किसानों के साथ-साथ गन्ना ढुलाई से जुड़े लोगों को भी रोजगार मिलेगा। शनिवार को मिल प्रबंधन की ओर से पेराई सत्र आरंभ करने के लिए विधिवत सूचना जारी कर दी गई।
विज्ञापन
लक्सर शुगर मिल के यूनिट हेड एसपी सिंह ने बताया कि पेराई सत्र आरंभ करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गन्ना विभाग को पत्र भेजा गया है ताकि समितियों में पेराई सत्र से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। यूनिट हेड ने बताया कि शीघ्र समितियों को गन्ना आपूर्ति के लिए इंडेंट जारी कर दिए जाएंगे।