{"_id":"5f78b7d18ebc3e9bd859fd06","slug":"seven-bigha-land-got-possession-free-roorkee-news-drn357970613","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात बीधा भूमि को कराया कब्जा मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात बीधा भूमि को कराया कब्जा मुक्त
विज्ञापन
लक्सर। तहसील प्रशासन की टीम ने डोसनी ग्रामसभा के राजबपुर गांव में ग्राम प्रधान की शिकायत पर सरकारी जमीन पर किए गए कब्जे की पैमाइश की। इस दौरान लगभग सात बीघा भूमि पर अवैध कब्जा पाया गया। इसके बाद टीम ने पुलिस की मदद से जमीन से कब्जा हटाकर उसे भूमि प्रबंधन समिति को सौंप दिया है।
लक्सर विकासखंड के डोसनी के ग्राम प्रधान करणपाल सिंह ने कई दिन पहले एसडीएम पूरण सिंह राणा को शिकायत कर बताया था कि उनकी पंचायत के गांव राजबपुर में पिछले दिनों चकबंदी हुई है। इसमें आबादी के निकट ही बरात घर, खेल मैदान व सामान्य आबादी के लिए जमीन को सुरक्षित किया गया है। ग्राम प्रधान का कहना था कि जमीन पर गांव के ही कुछ दबंग लोगों ने अवैध रूप से कब्जा किया है। इसकी वजह से उक्त भूमि पर कोई भी विकास कार्य नहीं हो सकता है। इसके बाद एसडीएम पूरण सिंह राणा ने सहायक चकबंदी अधिकारी के साथ-साथ राजस्व निरीक्षक सुधीर रावत, उपनिरीक्षक चकबंदी राजेश कुमार व राजस्व उपनिरीक्षक चकबंदी तेज सिंह सहित चार सदस्यीय टीम का गठन किया था। एसडीएम के आदेश पर टीम ने गांव पहुंचकर उक्त भूमि की पैमाइश की तो वहां पर लगभग सात बीघा भूमि पर अवैध कब्जा पाया गया। इसके बाद टीम ने जमीन को चिह्नित करने के बाद कोतवाली पुलिस को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद टीम ने सरकारी जमीन से अवैध कब्जे को हटा दिया। एसडीएम पूरण सिंह राणा ने बताया कि राजबपुर गांव में कब्जाई गई जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया गया है। इसके साथ ही जमीन को गांव की भूमि प्रबंधन समिति को सौंप दिया गया है।