फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Second marriage by hiding first marriage, fiercely fighting

Roorkee News: पहली शादी छिपाकर की दूसरी शादी, जमकर मारपीट

Wed, 12 Jul 2023 12:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Second marriage by hiding first marriage, fiercely fighting
शादी के 20 दिन बाद ही हुआ महिला की दूसरी शादी का खुलासा
विज्ञापन


महिला का एक बेटा भी है, पुलिस दोनों पक्षों से कर रही है वार्ता
मायके वालों ने महिला के शादी और एक बच्चे की मां होने की बात छुपाकर उसकी दूसरी शादी कर दी। जब ससुरालवालों को इसका पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। नाराज ससुराल वालों ने महिला व उसके रिश्तेदार से मारपीट कर दी। मामला पुलिस के पास पहुंचा। दोनों पक्षों में सुलह की कोशिश की जा रही है।


सिविल लाइंस कोतवाली में मंगलवार को एक शादीशुदा महिला की दूसरी शादी होने का मामला पहुंचा। पुलिस के अनुसार, एक महिला की करीब चार साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद एक बेटा हुआ था। बेटा होने के कुछ दिन बाद पति ने उसे छोड़ दिया। इस पर महिला अपने मायके में रह रही थी। बताया जा रहा है कि करीब 20 दिन पूर्व मायके वालों ने उसकी पहली शादी की बात छिपाते हुए रुड़की निवासी एक युवक से शादी कर दी।
विज्ञापन


दो दिन पूर्व किसी ने ससुराल वालों को पूरी सच्चाई बता दी। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह महिला अपनी एक रिश्तेदार के साथ बाजार जा रही थी। इस बीच ससुराल वालों ने उसे रोक लिया और पहले से शादीशुदा होने की जानकारी ली। इसे लेकर विवाद हो गया। विवाद में ससुराल वालों ने महिला व उसकी रिश्तेदार से मारपीट कर दी और फरार हो गए। महिला ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस से मारपीट करने पर कार्रवाई की मांग की। एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों में सुलह का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed