फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   School children were being taken in private vehicles, 11 seized

Roorkee News: निजी वाहनों में ले जाए जा रहे थे स्कूल के बच्चे, 11 सीज

Wed, 25 Feb 2026 07:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
School children were being taken in private vehicles, 11 seized
क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के अभियान में स्कूली वाहनों में यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई हुई है। जांच में पता चला कि बच्चों को जिन कारों में ढोया जा रहा था वह निजी कार है। उनके कोई भी व्यावसायिक प्रमाणपत्र नहीं बनवाए गए हैं। टीम ने 11 घरेलू कारों को सील किया है। विभाग की कार्रवाई से स्कूल वाहनों के चालक और संचालकों में हड़कंप मचा रहा। सीज और चालान की कार्रवाई की खबर मिलने पर कई स्कूल वाहन चालकों ने संपर्क मार्गों का सहारा लेकर अपना रूट भी बदला।
विज्ञापन


एआरटीओ (प्रवर्तन) देहरादून के दिशा-निर्देश पर मंगलवार और बुधवार को शहर व देहात क्षेत्र में छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चेकिंग अभियान के निर्देश मिले थे। निर्देश पर विभाग की अलग-अलग टीम ने अभियान चलाया। अभियान में 11 घरेलू वाहन ऐसे मिले जिनमें स्कूल के छात्रों को ढोया जा रहा था।
विज्ञापन




जांच करने पर पता चला कि इन वाहनों का कोई भी व्यवसायिक प्रमाणपत्र तैयार नहीं किया गया है। यह निजी वाहन है और ऊपरी कमाई करने के लिए इनको मिनी स्कूल वाहन का रूप दिया गया था। इस वाहन चालकों ने माफी मांगकर कार्रवाई से बचने के पैंतरे अपनाए लेकिन छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नियम तोड़ने वाले चालकों की एक नहीं सुनी गई। टीम में एआरटीओ (प्रवर्तन) कृष्ण चंद्र पलड़िया, हरीश रावल, नवीन चंद्र तिवारी, संगीता धीमान, राकेश चंद्रप्रयाल, परीक्षित भंडारी और बारूमल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


150 वाहनों को किया गया चेक



एआरटीओ ने दो दिन के अभियान में 150 से अधिक स्कूल वाहनों को चेक किया। इस बीच कुछ स्कूल वाहन ऐसे मिले जो अधूरे कागजातों पर संचालित हो रहे थे। चालक के पास स्कूल वर्दी, लाइसेंस, इंश्योरेंस, फिटनेस प्रमाणपत्र आदि नहीं मिला। यातायात नियमों और छात्रों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने के संबंध में 55 वाहनों के चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed