फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Scavengers' anger erupted against Hathras incident

हाथरस की घटना के विरोध में फूटा सफाई कर्मचारियों का गुस्सा

Fri, 02 Oct 2020 11:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Scavengers' anger erupted against Hathras incident
रुड़की में गैंगरेप की पीड़िता के आरोपियों को फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग को लेकर रैली निकालते - फोटो : ROORKEE
हाथरस में हुई घटना के विरोध में शुक्रवार को नगर निगम के सैकड़ों कर्मचारियों का आक्रोश फूट पड़ा। कर्मचारियों ने गांधी जयंती पर कार्य बहिष्कार की घोषणा करते हुए शहर भर में जुलूस निकाला और आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की। जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए तहसील पहुंचा। जहां ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर पीड़िता के परिवार वालों को न्याय दिलाने एवं सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग की गई।
विज्ञापन

अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस संगठन के बैनर तले नगर निगम के सफाई कर्मचारी शुक्रवार को पूर्वी अंबर तालाब स्थित वाल्मीकि धर्मशाला में एकत्र हुए। इसके बाद सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम के डॉ. आंबेडकर पार्क के पास सभा की। इस दौरान वक्ताओं ने हाथरस में बेटी के साथ हुए अन्याय की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार की घोषणा करते हुए शहर में सफाई कार्य ठप रखा। कर्मचारियों ने शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जुलूस निकाला। जुलूस एवं प्रदर्शन पूर्वी अंबर तालाब से शुरू होकर नेहरू स्टेडियम, गंगनहर पुल, नगर निगम, सिविल लाइंस और रोडवेज होते हुए तहसील पहुंचा। यहां प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामी बंसल को सौंपा गया। ज्ञापन में सफाई कर्मचारियों ने पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए दोषियों को फांसी की सजा की मांग की। इसके अलावा ज्ञापन में सफाईकर्मियों की समस्याओं के समाधान की भी मांग की गई है। इसमें विभिन्न नगर निकायों में सफाई कार्यों में ठेका प्रथा बंद करके आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को स्थायी करने, समान वेतन देने, बढ़ती आबादी के अनुरूप नए सफाई कर्मचारियों के पद सृजित करने, नगर निगम के आवासों में रह रहे सफाई कर्मचारियों को उनका मालिकाना हक देने की मांग की गई है। इस दौरान ज्ञापन देने वालों में प्रदेश महामंत्री रामेश्वर प्रसाद, नानक चंद, बारू राम, जगदीश प्रधान, संजीव वाल्मीकि, घनश्याम टीटू, बलबीर सिंह, नरेश बिरला, सत्यपाल, देशराज, रविंद्र बब्बर, प्रदीप एवं विजय बिरला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed