फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Rust disease is affecting wheat crop

Roorkee News: गेहूं की फसल को चपेट में ले रहा रतुआ रोग

Sun, 12 Jan 2025 03:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 03:44 AM IST
विज्ञापन
Rust disease is affecting wheat crop
गेहूं की फसल को रतुआ रोग अपनी चपेट में ले रहा है। इस रोग से गेहूं की पत्ती पर पीले धब्बे पैदा हो रहे हैं। इससे धीरे-धीरे पूरा पौधा प्रभावित हो रहा है। ऐसे में गेहूं की फसल की उपज कम होने का डर किसानों को सताने लगा है।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र धनौरी के कृषि वैज्ञानिक डॉ. पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि गेहूं का पीला रतुआ एक कवक रोग है। जो नम वातावरण और तापमान बढ़ने पर तेजी से फैलता है। ऐसे में समय-समय पर किसानों को अपनी फसल का निरीक्षण करते रहना चाहिए। अगर यह लक्षण दिखाई दे तो तुरंत उपचार शुरू कर दें। रोग फैल चुका हो तो रसायनिक दवाओं का छिड़काव जरूर करें।
विज्ञापन




ऐसे करें रोग की पहचान-

- गेहूं के पत्तों पर पीले रंग की धारियां दिखाई देना।



- पत्तियों पर छोटे-छोटे चमकदार पीले रंग के दाने दिखाई देना।

- पत्तियों को छूने पर पीला पाउडर (हल्दी) जैसा पदार्थ हाथ में लगना।

- पत्तियों की गुणवत्ता कम होना।

ये हैं रोग से बचाव के उपाय-



- फसल का निरीक्षण करते रहें ताकि समय से रोग फैलने से बचा जा सके।

- फसल को आवश्यकतानुसार पानी दें, अधिक पानी देने से खतरा बढ़ जाता है।



- रासायनिक उपचार, प्रोपिकोनाजोल एक एमएल प्रति लीटर की दर से फसल पर स्प्रे करें।

- पौधे को संतुलित खाद, उर्वरक दें ताकि पौधे की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सके।

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed