फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   RTO raids fitness center, driver and operator flee

Roorkee News: आरटीओ का फिटनेस सेंटर पर छापा, चालक और संचालक भागे

Thu, 11 Dec 2025 12:08 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Thu, 11 Dec 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
RTO raids fitness center, driver and operator flee
आरटीओ का फिटनेस सेंटर पर छापा, चालक और संचालक भागे
विज्ञापन

दीवार पर नहीं मिली रेट लिस्ट, भारी अनियमितताओं की रिपोर्ट एआरटीओ देहरादून को भेजी



संवाद न्यूज एजेंसी

रुड़की। बुधवार दोपहर 12:10 बजे सरकारी गाड़ियों में सवार अधिकारियों ने फिटनेस केंद्र पर धावा बोल दिया। टीम को देखकर वहां पर अफरातफरी मच गई। मौके पर अपने वाहनों को छोड़कर चालक व अन्य कर्मचारी भाग खड़े हुए। टीम ने आसपास मिले कुछ चालकों से पूछा तो पता चला कि यहां मनमाना शुल्क वसूला जा रहा है। रेट लिस्ट भी चस्पा नहीं है जिससे उन्हें पता चल पाए कि सरकारी शुल्क कितना है। टीम ने फिटनेट केंद्र के संचालकों को जमकर फटकारा है। अनियमितताओं की रिपोर्ट बनाकर एआरटीओ देहरादून को भेजी गई है।



लंढौरा में निजी फिटनेस परीक्षण केंद्र खुला है। वहां पर लंबे समय से अनियमितताओं की शिकायतें अधिकारियों तक पहुंच रहीं थीं। शिकायत थी कि यहां पर मनमाने दाम वाहन चालकों से फिटनेस के लिए वसूले जा रहे हैं। रेट लिस्ट भी केंद्र पर चस्पा नहीं है जबकि वहां पर वाहन चालकों के लिए मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है।
विज्ञापन


शिकायतों के आधार पर बुधवार दोपहर 12 बजे के बाद आरटीओ की टीम वहां पहुंच गई। टीम को देखकर वहां पर हड़कंप मच गया और कई लोग वहां से फरार हो गए। करीब तीन घंटे तक टीम ने वहां पर वाहन चालकों और केंद्र संचालकों का इंतजार किया लेकिन कार्रवाई के डर से कोई भी अधिकारियों के सामने नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद आरटीओ की टीम वहां से रवाना हो गई। करीब 20 मिनट बाद दोबारा से केंद्र पर छापा मारा गया। इस बीच मौके पर करीब 25 वाहन खड़े पाए गए। छापे में टीम को केंद्र पर रेट लिस्ट नहीं मिली। कुछ वाहन स्वामियों ने मनमानी रकम उनसे वसूलने की बात अधिकारियों से कही।

एआरटीओ (प्रशासन) एल्विन रॉक्सी ने बताया कि फिटनेट परीक्षण केंद्र में मिले वाहनों के नंबर नोट किए गए हैं। उन्होंने बताया कि यदि मौके पर मिले वाहनों को केंद्र से फिटनेस प्रमाणपत्र जारी किया जाता है तो विभाग की ओर से उसको अनफिट कर दिया जाएगा। केंद्र के संचालक को नियमों का पालन करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर संभागीय निरीक्षक अजय कुमार आर्य, अक्षय कुमार और कृष्ण कुंवर अंतीवाल आदि मौजूद रहे।




स्कूल वैन सीज
निरीक्षण के दौरान लंढौरा चौक के पास से एक स्कूल वैन टीम को जाती दिखी। वन में करीब आठ दिव्यांग बच्चों को असुरक्षित ढंग से घर पहुंचाया जा रहा था। जांच करने पर प्रदूषण, फिटनेस और जरूरी कागजातों की कमी चालक के पास मिली। इसके बाद स्कूल वैन को सीज कर बच्चों को अन्य वाहन से उनके घर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed