{"_id":"65146c1756fedff76f053d17","slug":"rs-289-lakh-stolen-from-retired-employees-account-roorkee-news-c-5-1-drn1027-254137-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: सेवानिवृत्त कर्मचारी के खाते से 2.89 लाख उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: सेवानिवृत्त कर्मचारी के खाते से 2.89 लाख उड़ाए
विज्ञापन
चैनल रिचार्ज करने का झांसा देकर साइबर ठगों ने रेलवे से सेवानिवृत्त एक कर्मचारी के खाते से ढाई लाख से अधिक की रकम साफ कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित सोलानीपुरम निवासी अनिल शर्मा रेलवे से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने डिज्नी हॉट स्टार चैनल रिचार्ज किया था लेकिन वह रिचार्ज नहीं हो पाया था। इस पर उन्होंने गूगल पर जाकर चैनल का टोल फ्री नंबर लिया और उस पर बातचीत की। कॉल रिसीव करने वाले ने अपना नाम गौतम मिश्रा बताया और टीवी ऑन करने की बात कही।
इस पर उन्होंने टीवी ऑन कर दिया और कहा कि वह उनके मोबाइल पर एक लिंक भेज रहा है। लिंक खोलने के बाद चैनल चालू हो जाएगा। उन्हाेंने लिंक आने पर उसे खोलकर देखा तो कुछ नहीं मिला। इस बीच उनके मोबाइल पर चार बार में 2.89 लाख रुपये खाते से निकाले जाने का मैसेज आया। उन्होंने उस नंबर पर कॉल की तो वह बंद आया। उन्होंने पुलिस से मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही मामले की गहनता से जांच की जा रही है।