{"_id":"69d93b57163012649e0bbc0c","slug":"roorkees-buses-will-run-as-far-as-lucknow-bareilly-and-moradabad-roorkee-news-c-5-1-drn1027-943561-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: लखनऊ, बरेली और मुरादाबाद तक दौड़ लगाएंगी रुड़की की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: लखनऊ, बरेली और मुरादाबाद तक दौड़ लगाएंगी रुड़की की बसें
विज्ञापन
शहर डिपो से जल्द ही नई रूटों के लिए सीधी बस सेवा शुरू होने जा रही है। परिवहन निगम के अधिकारियों ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। फिलहाल बसों व चालकों की उपलब्धता का इंतजार किया जा रहा है। अधिकारियों को उम्मीद है कि पर्वतीय डिपो से जल्द कुछ अतिरिक्त बसें मिलने के बाद नए रूट का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
मंडलीय प्रबंधक (संचालन) सुरेश चौहान ने बताया कि लखनऊ, बरेली और मुरादाबाद के नए रूटों के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने की योजना तैयार की जा रही है। रुड़की डिपो से परमिट के लिए आवेदन किया जाएगा। बसों और ड्राइवरों की उपलब्धता होते ही संचालन शुरू कर दिया जाएगा। पर्वतीय डिपो से कुछ अतिरिक्त बसें मिलने की संभावना है जिसके बाद नए रूटों का विस्तार किया जाएगा। यात्री दिनेश शर्मा ने कहा कि यूपी की बसों पर निर्भरता खत्म हो जाएगी। शहर और देहात के लोगों को काफी सुविधा होगी।