फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Roorkee Student Union Elections NSUI wins four out of six posts ABVP secures two

रुड़की छात्र संघ चुनाव: छह में से चार पदों पर एनएसयूआई का कब्जा, दो पर एबीवीपी, समर्थकों ने जताई खुशी

Tue, 29 Sep 2026 04:24 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 29 Sep 2026 04:24 PM IST
सार

चुनाव में कुल 335 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 148 छात्र और 187 छात्राएं शामिल रहीं।

विज्ञापन
Roorkee Student Union Elections NSUI wins four out of six posts ABVP secures two
रुड़की छात्र संघ चुनाव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केएल डीएवी पीजी कॉलेज के छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई ने छह में से चार पदों पर जीत दर्ज कर अपना दबदबा बनाया, जबकि दो पदों पर एबीवीपी के प्रत्याशियों ने बाजी मारी। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजेता प्रत्याशियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। समर्थकों ने जीत पर खुशी जताते हुए विजेताओं का स्वागत किया।

विज्ञापन


चुनाव में कुल 335 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 148 छात्र और 187 छात्राएं शामिल रहीं। मतदान के बाद मतगणना कराई गई, जिसमें एनएसयूआई के प्रत्याशियों ने अध्यक्ष समेत चार पदों पर जीत हासिल की। अध्यक्ष पद पर आर्यन विजेता रहे।
विज्ञापन


उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव: कहीं बवाल तो कहीं ढोल-नगाड़ों के बीच जश्न, कॉलेजों में मतदान को लेकर दिखा उत्साह
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाध्यक्ष पद पर मयंक, संयुक्त सचिव पद पर खुशी धीमान और कोषाध्यक्ष पद पर अंजली शर्मा ने जीत दर्ज की। वहीं, एबीवीपी के खाते में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि और महासचिव पद गया।

विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर निधिपाल और महासचिव पद पर यश पंवार विजेता घोषित किए गए। परिणाम घोषित होने के बाद कॉलेज परिसर में समर्थकों ने विजेता प्रत्याशियों को बधाई दी। शपथ ग्रहण के दौरान पदाधिकारियों ने छात्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed