फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Roorkee's Mansi topped in 12th

इंटर में रुड़की की मानसी ने किया टॉप

Fri, 22 Jul 2022 08:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 08:30 PM IST
विज्ञापन
Roorkee's Mansi topped in 12th
सीबीएसई के रिजस्ट जारी होते ही इंतजार कर रहे छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे। इस बार सेंटऐंस स्कूल की छात्रा मानसी सेठी ने जिले में टॉप कर रुड़की का मान बढ़ाया है। वहीं ग्रीनवे स्कूल के छात्र हर्षवर्धन ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

जून में उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया गया था। इसके बाद छात्र सीबीएसई बोर्ड के परिणाम आने का इंतजार कर रहे थे। करीब 15 दिन पहले भी रिजल्ट जारी होने की सूचना आई थी हालांकि उस वक्त रिजल्ट नहीं आ पाया था। इसके बाद शुक्रवार को सीबीएसई ने रिजल्ट जारी किया। परिणाम जारी होने की सूचना मिलने ही छात्र-छात्राएं उत्साहित हो उठे।
विज्ञापन

करीब 11 बजे परिणाम जारी किया गया। परिणाम जारी होते ही छात्रों ने रिजल्ट देखना शुरू किया। परीक्षा में बेहतर अंक लेकर पास हुए छात्र-छात्राओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ये छात्र एकत्र होकर स्कूल पहुंचे और अन्य साथियों के साथ खुशी मनाई। इस बार रुड़की के सेंटेंस पब्लिक स्कूल की छात्रा मानसी सेठी पुत्री नवीन कुमार ने साइंस में 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर हरिद्वार टॉप किया है। छात्रा की इस उपलब्धि से स्कूल में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा ग्रीनवे मॉडर्न स्कूल के छात्र हर्षवर्धन पुत्र संजय गुप्ता ने भी साइंस में 98.8 अंक प्राप्त कर जिले में संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी स्कूल की छात्रा स्नेहा गुसाईं पुत्री मनोज गुसाईं ने भी कॉमर्स में 99.2 अंक प्राप्त कर स्कूल का मान बढ़ाया। मोंटफोर्ट रुड़की की रिद्धम सचदेवा पुत्री संजय सचदेवा ने 98.4 अंक और आर्मी पब्लिक स्कूल नंबर-एक की अवनी शर्मा पुत्री नितिश शर्मा ने 98.4 अंक प्राप्त कर जिले में संयुक्त रूप से चौथा स्थान प्राप्त किया। परीक्षा परिणाम देखकर टॉपरों ने माता-पिता के साथ ही स्कूल के शिक्षकों से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed