{"_id":"6afea8e3039262a3290ee482","slug":"roorkee-hotel-raid-woman-police-officer-seen-hitting-woman-with-baton-video-goes-viral-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की: होटल में छापा, कार्रवाई के दौरान पकड़ी गई महिला पर बरसाए डंडे, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की: होटल में छापा, कार्रवाई के दौरान पकड़ी गई महिला पर बरसाए डंडे, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Thu, 19 Nov 2026 01:35 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की।
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की।
Published by: Renu Saklani
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:35 PM IST
सार
होटल में पुलिस की कार्रवाई के बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महिला पुलिसकर्मी एक महिला की पीठ पर डंडा मारती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
महिला पर डंडे बरसाती महिला पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज बस अड्डे के सामने स्थित एक होटल में छापामारी के दौरान पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। छापेमारी के दौरान एक महिला पुलिसकर्मी होटल से पकड़ी गई महिला की पीठ पर डंडा मारती दिखाई दे रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पुलिस को होटल में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। इस दौरान होटल में मौजूद कुछ महिलाओं और ग्राहकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। इसी बीच एक महिला पुलिसकर्मी ने पकड़ी गई महिला की पीठ पर डंडा मार दिया। डंडा लगते ही महिला दर्द से कराहते हुए आगे बढ़ने लगी। इस दौरान मौके पर अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...गूलर बस हादसा: चंदौसी के दो दोस्तों का छूटा साथ, तीन बच्चों से छिना पिता का साया, किसी ने खो दिया भाई
विज्ञापन
छापेमारी की सूचना से होटल के आसपास भी लोगों की भीड़ जमा हो गई। काफी देर तक रोडवेज बस अड्डे के सामने पुलिस की कार्रवाई को लेकर गहमागहमी बनी रही।
सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर होटल में छापेमारी की गई थी। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
