{"_id":"6abcb2fd24cde279f408b6c4","slug":"roorkee-double-murder-jhabreda-accused-arrested-after-police-encounter-in-budhpur-village-fields-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"झबरेड़ा दोहरे हत्याकांड का आरोपी अमन मुठभेड़ में गिरफ्तार, बूढ़पुर के खेतों में पुलिस की गोली पैर में लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झबरेड़ा दोहरे हत्याकांड का आरोपी अमन मुठभेड़ में गिरफ्तार, बूढ़पुर के खेतों में पुलिस की गोली पैर में लगी
Wed, 30 Sep 2026 12:44 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, झबरेड़ा (रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, झबरेड़ा (रुड़की)
Published by: Renu Saklani
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:44 PM IST
सार
दोहरे हत्याकांड के बाद फरार चल रहे आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। बूढ़पुर गांव के खेतों में आमना-सामना होने के बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया, पैर में गोली लगने पर अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
झबरेडी गांव के दोहरे हत्याकांड के आरोपी अमन को पुलिस ने बूढ़पुर गांव के खेतों में भुठभेड़ दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में लगी गोली लगने से उसको सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस आरोपी के ब्यान लिए है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार झबरेड़ा थाना क्षेत्र के झबरेड़ी गांव निवासी अमन उर्फ भरोसी सिंह ने शनिवार को पड़ोसी युवक सूरज सिंह व सगी बहन रूपा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया था। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम पुलिस टीमों का गठन किया गया था।
विज्ञापन
पुलिस को मुखबिर तंत्र से सूचना मिली कि आरोपी अमन बूढ़पुर के जंगल के गन्ने के खेतों में छिपा हुआ है। पुलिस टीमों ने चिह्नित किए गए खेत को बुधवार तड़के साढ़े चार बजे घेर लिया ओर आरोपी को समर्पण करने के लिए बोला गया तो उसने पुलिस टीम के ऊपर फायरिंग झोंक दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो गोली आरोपी अमन के पैर में जा लगी। जिससे वह घायल होकर गन्ने के खेत में नीचे गिर गया।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसको सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती करवाया है। थाना झबरेड़ा पुलिस ने बताया है कि आरोपी बूढ़पुर के जंगल के खेतों में घुसा हुआ था। पुलिस टीम ने खेत को चारों तरफ से घेरकर मुठभेड़ दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।