फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Roorkee crime Youth shot dead after being lured to house under pretext of a settlement

रुड़की में वारदात: समझौते के बहाने घर बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या, फायरिंग के बाद मौके से भागे साथी

Fri, 02 Oct 2026 10:05 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 02 Oct 2026 10:05 PM IST
सार

युवक अपने दोस्तों के साथ फाइनेंस का कलेक्शन करने भगवानपुर गया था। वहां उसका कुछ युवकों से विवाद हो गया। कुछ देर बाद युवक ने समझौता करने की बात कही और उसे अपने घर बुलाया। इस दौरान युवक को गोली मार दी।

विज्ञापन
Roorkee crime Youth shot dead after being lured to house under pretext of a settlement
युवक की हत्या - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

भगवानपुर के प्रताप कॉलोनी में फायरिंग कर 24 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। आरोप है कि विवाद के बाद समझौता करने के बहाने युवक को घर बुलाया गया, जहां तीन लोगों ने उसके साथ मारपीट की और तमंचे से गोली मार दी। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी और उसके पिता व भाई समेत तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, भगवानपुर निवासी सागर ने तहरीर में बताया कि उसका भाई आदित्य राणा उर्फ आदि राणा एक अक्तूबर की रात करीब नौ बजे अपने दोस्तों के साथ फाइनेंस का कलेक्शन करने भगवानपुर गया था। वहां फाइनेंस के काम को लेकर आदित्य का लक्की शर्मा उर्फ रोहित से विवाद हो गया। दोस्तों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। आरोप है कि कुछ देर बाद लक्की शर्मा ने फोन कर आदित्य से समझौता करने की बात कही और उसे अपने घर बुलाया। इसके बाद आदित्य अपने दोस्तों के साथ प्रताप कॉलोनी स्थित लक्की के घर पहुंचा।
विज्ञापन


UK Big News: देह व्यापार का भंडाफोड़, नेपाल सीमा पर आग, दून में जुटे भाजपा के दिग्गज, वीकेंड पर हर तरफ जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर के मुताबिक, घर के अंदर लक्की अपने भाई राहुल शर्मा और पिता अनिल शर्मा के साथ मौजूद था। आरोप है कि तीनों ने आदित्य को घर के अंदर बुलाया। इसी दौरान लक्की ने तमंचा निकालकर आदित्य को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि अनिल शर्मा के कहने पर राहुल ने गोली मारने को कहा, जिसके बाद लक्की ने आदित्य के सिर पर तमंचे से गोली चला दी। गोली लगते ही आदित्य वहीं गिर गया, जबकि उसके साथी मौके से भाग निकले।

सूचना मिलने पर सागर मौके पर पहुंचा और अपने दोस्त के साथ आदित्य को मोटरसाइकिल से आरोग्यम अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने लक्की शर्मा उर्फ रोहित, राहुल शर्मा और अनिल शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच उपनिरीक्षक गोपाल दत्त भट्ट को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed