फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Robbery arrested on the strength of a gun

तमंचे के बल पर लूट, एक बदमाश धरा

Tue, 28 Jan 2020 12:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Robbery arrested on the strength of a gun
मंगलौर। बाइक सवार युवक से दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर हजारों की नकदी लूट ली और फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। इस बीच पुलिस ने एक बदमाश को ढाबे पर खाना खाते हुए गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी फरार है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया और उसके साथ की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव निजामपुर निवासी अंकित पुत्र चरण सिंह सहारनपुर के बेहट में काम करते हैं। रोजाना की तरह शनिवार रात भी वह काम के बाद बाइक से गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव के पास पहुंचे तो दो युवकों ने रास्ता रोक लिया और तमंचे से आतंकित कर जेब में रखी करीब चार हजार की नकदी और एटीएम कार्ड लूट लिया। इसके बाद बदमाश शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। अंकित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

इसी बीच एसआई अशोक कुमार को सूचना मिली कि लूट में शामिल एक बदमाश उत्तम शुगर मिल के पास ढाबे पर खाना खा रहा है। पुलिस ने ढाबे पर पहुंचकर बदमाश को पकड़ लिया और कोतवाली ले आई। यहां पूछताछ में उसने लूट की घटना स्वीकारी। साथ ही अपने साथी का नाम भी पुलिस को बताया। कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि लूट में शामिल अरुण उर्फ टिंकू निवासी ग्राम दहियाकी, मंगलौर को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से लूटी गई रकम में से 25 सौ रुपये और अन्य सामान बरामद किया गया है। फरार चल रहे उसके साथी की भी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसको गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed