फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Roasting time reduced, power cuts will be reduced by two hours

Roorkee News: रोस्टिंग का वक्त घटाया, दो घंटे कम होगी बिजली कटौती

Tue, 28 Apr 2026 11:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Roasting time reduced, power cuts will be reduced by two hours
मंडल में लगातार हो रही बिजली रोस्टिंग से परेशान उपभोक्ताओं को आखिरकार राहत मिलने जा रही है। ऊर्जा निगम ने रोस्टिंग का समय घटाते हुए अब दो घंटे की कमी करने का फैसला लिया है। यह निर्णय जनप्रतिनिधियों और किसानों की लगातार शिकायतों के बाद लिया गया जिन्होंने बढ़ती कटौती से हो रही दिक्कतों पर अधिकारियों के सामने नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन

कुछ समय से क्षेत्र में अनियमित और लंबी बिजली कटौती के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा था। किसानों को सिंचाई कार्य में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं छोटे व्यापारियों और घरेलू उपभोक्ताओं का काम भी बाधित हो रहा था। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि बिना पूर्व सूचना के होने वाली कटौती से दैनिक दिनचर्या पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो रही थी। ग्रामीण क्षेत्रों में तो स्थिति और भी गंभीर बनी हुई थी।
विज्ञापन




बढ़ती शिकायतों और दिक्कतों को लेकर ऊर्जा निगम ने अब रोस्टिंग के समय में कटौती के साथ-साथ उपभोक्ताओं को समय से सूचना देने के निर्देश भी जारी किए हैं। इसके तहत बिजलीघरों में जेई (जूनियर इंजीनियर) को ड्यूटी पर तैनात किया जाएगा जो रोस्टिंग से पहले उपभोक्ताओं को फोन पर जानकारी देंगे। साथ ही, सुधारात्मक कार्यों के लिए निर्धारित घंटों को भी कम करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं ताकि अनावश्यक कटौती से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता विवेक राजपूत ने बताया कि उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि लोगों को न्यूनतम असुविधा हो। रोस्टिंग का समय घटाया गया है और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि बिना सूचना के कटौती न की जाए। शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।




जाने क्या होती है रोस्टिंग


ऊर्जा निगम में रोस्टिंग का मतलब सुनियोजित या आवश्यक बिजली कटौती है। यह आमतौर पर बिजली की कमी, सिस्टम अपग्रेड या रखरखाव के कारण की जाती है। इसके तहत निर्धारित समय के लिए विद्युत आपूर्ति बंद कर दी जाती है। अर्थात लोड बढ़ने पर ग्रिड को सुरक्षित रखने, मरम्मत या किल्लत होने पर बिजलीघर को बंद कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed