{"_id":"5fcfc9e08ebc3ecfd30b27d4","slug":"roadways-wheels-jammed-passengers-upset-roorkee-news-drn364107375","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज के पहिए जाम, यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज के पहिए जाम, यात्री रहे परेशान
विज्ञापन
रुड़की में भारत बंद को लेकर बस अड्डे के बाहर परेशान बैठे यात्री।
- फोटो : ROORKEE
किसानों के भारत बंद आंदोलन के चलते रुड़की रोडवेज की बसें डिपो परिसर में ही खड़ी रहीं। रोडवेज बसों के पहिये जाम होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग घंटों इंतजार करते रहे, लेकिन कोई बस नहीं मिली। मजबूर होकर यात्रियों को निजी वाहनों में सफर करना पड़ा।
मंगलवार को रोडवेज कर्मचारियों ने भी किसानों के भारत बंद आंदोलन को समर्थन दिया। इस दौरान रुड़की रोडवेज डिपो की बसों का संचालन पूरी तरह से ठप रहा। इसका असर यात्रियों पर पड़ा। सुबह से ही यात्री रोडवेज बस अड्डा पहुंचे, लेकिन यहां बसों का संचालन बंद होने का पता चला तो मायूसी हाथ लगी। इस बीच संचालन शुरू होने की आस में यात्री बस अड्डे के बाहर ही बैठे रहे। शाम तक कई यात्री बसों के संचालन का इंतजार करते रहे, लेकिन बसें नहीं चलीं। गंतव्य तक जाने के लिए यात्री पूरे दिन भटकते दिखे। उन्हें निजी वाहनों में सफर करना पड़ा। कई यात्री बसों का संचालन न होने पर लौट गए।
--
निजी वाहन भी कम ही चले
भारत बंद को देखते हुए शहर और देहात में निजी वाहन भी कम चले। कुछ टेंपो, ई-रिक्शा और निजी बसों का ही संचालन हुआ। इसका खामियाजा यात्रियों को उठाना पड़ा। काफी इंतजार के बाद उन्हें भीड़भाड़ में सफर करने पर मजबूर होना पड़ा।