फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Rising Star won the inaugural match

Roorkee News: तोमर इलेवन को हराकर राइजिंग स्टार ने जीता उद्घाटन मैच

Tue, 27 Dec 2022 07:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Rising Star won the inaugural match
नवयुवक क्रिकेट एकेडमी और नील हिमालय की ओर से आयोजित मिनी यूनिट कप क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन नेहरू स्टेडियम में किया गया। पहले दिन हुए उद्घाटन मैच में तोमर इलेवन रुड़की की टीम को हराकर राइजिंग स्टार हरिद्वार ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

सोमवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व मेयर एवं कांग्रेस नेता यशपाल राणा और समाजसेवी डॉ. एपी सिंह ने किया।नवयुग क्रिकेट एकेडमी के कोच देवेंद्र पोलू ने बताया कि टूर्नामेंट मेंहरिद्वार की 16 टीमें भाग ले रही हैं। पहले दिन उद्घाटन मैच क्रिकेट टीम राइजिंग स्टार हरिद्वार और तोमर इलेवन रुड़की के साथ खेला गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर राइजिंग स्टार हरिद्वार की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 135 रन बनाए। जवाब में उतरी तोमर इलेवन की टीम 10 विकेट खोकर केवल 90 रन बना सकी। राइजिंग स्टार की टीम ने मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच राइजिंग स्टार के अनुज गिरी को दिया गया। पूर्व मेयर यशपाल राणा ने कहा कि खेल आपसी भाईचारे का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेट एकेडमी के संयोजक नील हिमालय के डॉ. एपी सिंह ने कहा कि खेल को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिक सोच है। इस मौके पर व्यापारी नेता अरविंद कश्यप, अशोक पहलवान, व्यापारी नेता कमल चावला, एडवोकेट इंद्रपाल बेदी, पार्षद अनूप राणा, धीरज पाल, शक्ति राणा, आशु गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed