फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Rice mill watchman murdered

राईस मिल के चौकीदार की अज्ञात बदमाशों ने की हत्या

Sat, 18 Sep 2021 11:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Rice mill watchman murdered
सुल्तानपुर क्षेत्र के अकबर ऊद गांव स्थित राईस मिल में पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : ROORKEE
लक्सर/सुल्तानपुर (रुड़की)। अकबर ऊद गांव के बाहर स्थित राइस मिल के चौकीदार की बदमाशों ने हत्या कर दी। बदमाश मौके से बाइक और इन्वर्टर की दो बैटरियां भी चुरा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, शव कई दिन पुराना है और शरीर पर चोट के निशान भी हैं। बेटे की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के शामली निवासी एक व्यक्ति ने लक्सर क्षेत्र के अकबरपुर ऊद गांव में राइस मिल लगाई है। फिलहाल ऑफ सीजन में मिल बंद थी। शामली के बावरी निवासी पालेराम (70) पुत्र गंगाराम राइस मिल की चौकीदारी करते थे। जल्द धान का सीजन शुरू होने वाला है। लिहाजा मिल स्वामी ने शनिवार को एक कर्मचारी गणेश निवासी बागेश्वर को साफ सफाई करने भेजा था। बताया जाता है कि जब सफाई कर्मी राइस मिल पहुंचा तो गेट बंद था। फोन करने पर मिल स्वामी ने छोटे गेट से अंदर जाने की बात कही। सफाई कर्मी अंदर पहुंचा तो कमरे में चौकीदार का शव देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने मिल स्वामी को सूचना दी। मिल स्वामी की सूचना पर लक्सर सीओ बीएस चौहान, प्रशिक्षु सीओ परवेज अली, लक्सर कोतवाल प्रदीप चौहान, एसएसआई मनोज सिरोला और सुल्तानपुर पुलिस चौकी प्रभारी अंकुर शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर फिंगर प्रिंट लिए और साक्ष्य जुटाए। वहीं, मृतक के बेटे राजकुमार ने लक्सर पहुंचकर अज्ञात बदमाशों पर पिता की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। कोतवाल प्रदीप चौहान ने बताया कि हत्या का केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि शव कई दिन पहले का लग रहा है। मृतक के सिर में चोट के निशान हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

--
कमरे से 30 मीटर दूर मिला चाभियों का गुच्छा
जिस कमरे में चौकीदार का शव पड़ा था, उससे करीब 30 मीटर दूर मिल के कमरों के तालों की चाभियों का गुच्छा पड़ा मिला है। पुलिस इसके मायने तलाशने में जुटी है। वहीं, राइस मिल परिसर के मुख्य गेट तक शव की दुर्गंध आ रही थी। इससे आशंका जताई जा रही है कि कई दिन पहले चौकीदार की हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed