{"_id":"6980ab8bf6aad21a4508de0c","slug":"retired-army-personnel-cheated-of-rs-8-lakh-roorkee-news-c-5-1-drn1027-892652-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: रिटायर्ड सैन्यकर्मी से आठ लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: रिटायर्ड सैन्यकर्मी से आठ लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के खेड़ाजट गांव में एक बुजुर्ग सेवानिवृत्त रक्षा कर्मी के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की गुहार लगाई है।
रविवार को मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के खेड़ाजट निवासी मदन सिंह ने पुलिस को बताया कि वे एक वरिष्ठ नागरिक हैं और अपनी पत्नी के साथ अकेले रहते हैं। आरोप है कि गांव के ही गुलजार और सुरेंद्र ने एक सोची-समझी साजिश के तहत उन्हें अपनी दो बीघा भूमि का सौदा किया।
पीड़ित के अनुसार 17 अक्तूबर 2025 को आरोपियों ने उनसे आठ लाख रुपये लेकर जमीन का बैनामा कर दिया। उन्हें पहले से ज्ञात था कि उस खाते में उतनी भूमि मौजूद ही नहीं है। तहरीर में मदन सिंह ने बताया कि इस धोखाधड़ी में सोहनवीर भी शामिल हैं। इन लोगों ने मिलकर प्रार्थी को कानूनी उलझनों में फंसाने के लिए विभिन्न न्यायालयों में वाद दायर कर दिए हैं।
विज्ञापन
पीड़ित का आरोप है कि अब ये लोग एकजुट होकर उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आरोपियों का कहना है कि यदि वे न्यायालय की तारीख पर गए तो उन्हें खत्म कर दिया जाएगा। बुजुर्ग दंपती ने अपनी जानमाल का खतरा बताते हुए कहा कि दबंग किस्म के ये लोग कभी भी उनके घर पर हमला कर सकते हैं।
पीड़ित मदन सिंह ने चौकी प्रभारी नारसन को प्रार्थना पत्र देकर मांग की कि वरिष्ठ नागरिक होने के नाते उन्हें और उनकी पत्नी को सुरक्षा प्रदान की जाए। साजिश रचकर आठ लाख रुपये ठगने वाले आरोपियों पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि रिटायर्ड फौजी की तहरीर पर सोहनवीर, ब्रजपाल, गुलजार व सुरेन्द्र निवासी खेड़ाजट थाना मंगलौर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी हैं।