फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Remains of protected animal found in the forest of Ransura

Roorkee News: रणसूरा गांव के जंगल में मिले संरक्षित पशु के अवशेष

Sun, 04 Jan 2026 04:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Sun, 04 Jan 2026 04:21 PM IST
विज्ञापन
Remains of protected animal found in the forest of Ransura
अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन

लक्सर। रणसूरा गांव में संरक्षित पशु को मारने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पुलिस के आने से पहले आरोपी भाग निकले। पुलिस ने मौके से संरक्षित पशु के अवशेष बरामद किए। मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, शनिवार की रात पुलिस को कोतवाली क्षेत्र के रणसूरा गांव के बाहर जंगल में संरक्षित पशु को मारने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम के आने से पहले ही आरोपी प्रतिबंधित मांस लेकर वहां से फरार हो चुके थे। पुलिस को मौके पर संरक्षित पशु के अवशेष बरामद हुए। पशु चिकित्सक की मौजूदगी में अवशेष को निस्तारित कर दिया गया। मामले में उपनिरीक्षक कर्मवीर सिंह की ओर से अज्ञात के खिलाफ गऊ संतान अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed