{"_id":"698a2cc0462e9be1d805a937","slug":"release-of-patta-patta-mausam-ghazal-singer-krishna-sukumar-honored-roorkee-news-c-5-1-drn1027-898016-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: पत्ता-पत्ता मौसम का विमोचन, गजलकार कृष्ण सुकुमार सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: पत्ता-पत्ता मौसम का विमोचन, गजलकार कृष्ण सुकुमार सम्मानित
विज्ञापन
नव सृजन साहित्यिक संस्था के कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगण एवं अन्य। स्वयं
नवसृजन साहित्यिक संस्था के आठवें स्थापना दिवस पर एक साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया। राजकुमार उपाध्याय ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद संस्था के कोषाध्यक्ष पंकज त्यागी ‘असीम’ ने संस्था के साहित्यिक एवं सामाजिक कार्यों का विवरण रखा।
इस अवसर पर नवसृजन साहित्यिक संस्था द्वारा वर्ष 2026 का ‘सृजन शिल्पी सम्मान’ वरिष्ठ गजलकर कृष्ण सुकुमार को प्रदान किया गया। पंकज गर्ग ने उनके साहित्यिक योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में संस्था समन्वयक एवं वरिष्ठ साहित्यकार सुरेंद्र कुमार सैनी के मुक्तक संग्रह ‘पत्ता-पत्ता मौसम’ का अतिथियों ने विधिवत लोकार्पण किया।
डॉ. अनिल शर्मा ने कहा कि संग्रह में समाजोपयोगी और प्रेरणादायक 400 मुक्तक शामिल हैं। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. श्रीगोपाल नारसन एडवोकेट ने मुक्तकों को जीवन मूल्यों से जुड़ा बताया। मुख्य अतिथि डॉ. आनंद भारद्वाज ने पुस्तक प्रकाशन एवं सम्मान के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के काव्य सत्र में अनेक कवियों ने रचनाएं प्रस्तुत कीं जिन्हें श्रोताओं की भरपूर सराहना मिली।
विज्ञापन
अंत में सुरेंद्र सैनी ने वसंत ऋतु पर आधारित गजल प्रस्तुत की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार सुबोध पुंडीर ‘सरित्’ ने की। संचालन पंकज त्यागी ने किया। मुख्य अतिथि उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा के पूर्व निदेशक डॉ. आनंद भारद्वाज रहे। विशिष्ट अतिथियों में वरिष्ठ साहित्यकार एवं गजलकार कृष्ण सुकुमार, संस्था अध्यक्ष डॉ. शालिनी जोशी पंत, डॉ. अनिल शर्मा, वरिष्ठ साहित्यकार गोपाल नारसन और संस्था समन्वयक सुरेंद्र कुमार सैनी उपस्थित रहे।