फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Rajwah's track broken, water filled in Idgah

राजबाहे की पटरी टूटी, ईदगाह परिसर में भरा पानी

Tue, 03 May 2022 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 08:12 PM IST
विज्ञापन
Rajwah's track broken, water filled in Idgah
मंगलौर में राजबाहे की पटरी को बंद करने का प्रयास करती जेसीबी। - फोटो : ROORKEE
रजवाहे की पटरी टूटने से ईदगाह में पानी भर गया। इस कारण वहां पर नमाज अदा नहीं हो सकी। वैकल्पिक स्थान के रूप में नेहरू राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के प्रांगण में ईद उल फितर की नमाज अदा की गई।
विज्ञापन

मंगलवार को ईद उल फितर की नमाज अदा करने के लिए नगर की मुख्य ईदगाह प्रबंध समिति की ओर से कई दिनों से तैयारियां की जा रही थीं। सोमवार शाम को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया लेकिन देर रात ईदगाह के बराबर से होकर गुजरने वाले गंगनहर के रजवाहे की पटरी अचानक टूट गई जिसके चलते ईदगाह में कई फुट पानी भर गया। ईदगाह में पानी भरने की सूचना पर सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और प्रशासन से रजवाहे को बंद करने की मांग की। देर रात करीब तीन बजे प्रशासन ने रजवाहे को बंद कराया लेकिन तब तक ईदगाह में कई फीट तक पानी भर चुका था। नगर पालिका परिषद मंगलौर के चेयरमैन हाजी दिलशाद अली भी मौके पर पहुंच गए थे। जेसीबी व ट्रैक्टरों से राजबाहे की टूटी पटरी को बंद करने की कोशिश की गई लेकिन वह सफल नहीं हो सके। सुबह जब लोग नमाज के लिए ईदगाह पहुंचे तो पता चला कि ईदगाह में पानी भरा हुआ है। इसके बाद प्रबंधन समिति ने विचार-विमर्श कर नेहरू राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के प्रबंधन समिति से संपर्क किया। इसके बाद विद्यालय प्रांगण में नमाज अदा की गई। इसके अलावा देहात क्षेत्र के टांडा भनेड़ा, बिझौली, अकबरपुर, लहबोली समेत अन्य गांव में ईदगाह में ईद की नमाज अदा की गई।
विज्ञापन

रातभर दौड़ता रहा पुलिस प्रशासन
रजवाहे की पटरी टूटने से ईदगाह में पानी भर गया। इसके बाद कुछ लोगों द्वारा मुद्दे को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया गया लेकिन समय रहते पुलिस प्रशासन व खुफिया विभाग ने स्थिति को भांप लिया। आनन-फानन मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करने के साथ ही नेहरू राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में ईद की नमाज अदा कराई गई। रातभर पुलिस प्रशासन व खुफिया विभाग सतर्क रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साल में दो बार टूट चुकी है पटरी
आसफनगर झाल से निकलने वाले सरकी रजवाहे की पटरी कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त है। पटरी से सेपन पुल से ईदगाह तक कभी भी टूट जाती है। पिछले एक वर्ष में रजवाहे की पटरी दो बार टूट चुकी है। इस कारण ईदगाह व आसपास के खेतों में पानी भर जाता है जबकि ईदगाह की ओर जाने वाले रास्ते पर भी जलभराव हो जाता है। स्थानीय नागरिकों ने पालिका प्रशासन से आधा किलोमीटर की पटरी पक्की बनाने की मांग की है।

भीम आर्मी व अन्य लोगों ने बताया साजिश
सोमवार देर रात रजवाहे की पटरी अचानक टूटने से ईदगाह में कई फुट तक पानी भर गया। ईदगाह में पानी भरने से वहां पर ईद की नमाज अदा नहीं की जा सकी। भाकियू, भीम आर्मी व स्थानीय नागरिकों ने रजवाहे की पटरी टूटने को साजिश करार दिया है। विभिन्न संगठनों व स्थानीय नागरिकों ने जांच कमेटी गठित कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। भीम आर्मी के नेता मोनीस काजमी ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने इसे जानबूझकर तोड़ा है। इसकी उच्चस्तरीय जांच कर कार्रवाई की जाए। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला प्रवक्ता राकेश लोहान ने रजवाहे की पटरी टूटने पर चिंता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed