फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   'Rail Roko' agitation deferred for two months following assurance from the Joint Magistrate

Roorkee News: संयुक्त मजिस्ट्रेट के आश्वासन पर रेल रोको आंदोलन दो माह के लिए स्थगित

Fri, 09 Oct 2026 05:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
'Rail Roko' agitation deferred for two months following assurance from the Joint Magistrate
ढंडेरा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन संख्या 512सी पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण में देरी के विरोध में 10 अक्तूबर को प्रस्तावित रेल रोको आंदोलन और धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है। संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की की ओर से निर्माण कार्य में तेजी लाने और समस्या के समाधान के लिए की जा रही पहल के बाद आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


अशोक नगर क्षेत्रीय विकास समिति और उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संघर्ष समिति ने आरओबी स्वीकृत होने के 13 वर्ष बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। इस संबंध में संयुक्त मजिस्ट्रेट से वार्ता की गई। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले सचिव लोक निर्माण विभाग को स्थलीय निरीक्षण कराकर वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया है।
विज्ञापन

संयुक्त मजिस्ट्रेट के अनुसार, सैन्य भूमि के मुआवजे के कारण निर्माण कार्य में देरी हो रही है। इसके समाधान के लिए जिलाधिकारी हरिद्वार और उनके स्तर से प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने सैन्य भूमि से संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ जल्द बैठक कर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। समिति के हर्ष प्रकाश काला ने बताया कि संयुक्त मजिस्ट्रेट के आश्वासन पर आंदोलन और धरना दो माह के लिए स्थगित किया गया है। आरओबी निर्माण में अत्यधिक देरी को लेकर क्षेत्र की जनता में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed