फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Radha is looking for someone in my shyam

राधा ढूंढ रही किसी ने मेरा श्याम देखा ....

Tue, 23 Aug 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Tue, 23 Aug 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Radha is looking for someone in my shyam
kirsna janmastmi - फोटो : amarujala
 
विज्ञापन


 जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर शहर से देहात तक कार्यक्रमों की धूम है। मंदिरों में विशेष सजावट शुरू हो गई है। जबकि विभिन्न संस्थाओं और स्कूल-कालेजों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन है। श्रीराधा-कृष्ण की सुंदर झांकियां और माखन चोर की कलाओं की प्रस्तुतियां हैं।

मंगलवार को रेलवे रोड स्थित सावित्री सक्सेना प्रेम नारायण सरस्वती शिशु मंदिर में जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित और वंदना से किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने श्रीराधा-कृष्ण की सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गई।  प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह ने श्रीकृष्ण के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत ‘राधा ढूंढ रही किसी ने मेरा श्याम देखा...’ गीत पर प्रस्तुति देकर सब का मन मोहा। इस अवसर पर नीना धीमान, कल्पना त्यागी, अर्चना माथुर, सूर्यकांत, बबीता, शीतल, कुलविंदर व मंजू जुयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


राधा-कृष्ण बन मुस्लिम बच्चों ने पाया पहला स्थान
लक्सर। जन्माष्टमी पर लक्सर के स्कूलों में आयोजित कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के बच्चों ने राधा-कृष्ण बनकर प्रतिभाग ही नहीं किया बल्कि प्रथम स्थान भी प्राप्त किया। सुबह मोंट फोर्ट चिल्ड्रन एकेडमी और मदर्स लव पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान दोनों स्कूलों में मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मोंट फोर्ट स्कूल में छात्र-छात्राएं राधा-कृष्ण बनकर सबके आकर्षण का केंद्र बनीं। मुस्लिम समाज के बच्चों ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग कर प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में प्रथम स्थान पर जोया, सुबाबा, वाणी, निर्णय संयुक्त रूप से रही। कार्यक्रम में विवेक, राहुल, अमन, नवदीप, निशांत आदि छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मदर्स लव पब्लिक स्कूल में भी बच्चों ने राधा कृष्ण बनकर सुंदर प्रस्तुति दी। बच्चों ने मटकी फोड़ व राधा-कृष्ण नृत्य कर लोगों का मन मोहा। मदर्स लव पब्लिक स्कूल में अनलमोल, सहदीप, जिया, आकांक्षा, सोनिया, आयुष, उज्जवल, पिहू आदि ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सज्जा प्रतियोगिता में मयूर-ऋतिका प्रथम
रुड़की। मालवीय चौक स्थित योगी मंगलनाथ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में श्रीराधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जूनियर वर्ग में मयूर और ऋतिका प्रथम, प्रिया और आराधना दूसरे स्थान, कामिनी और आंचल तीसरे स्थान पर रही। सीनियर वर्ग में मुकुल और प्रियांशी प्रथम, प्राची और मानसी द्वितीय स्थान पर रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सौरभ ने महाभारत के प्रसंगों के माध्यम से श्रीकृष्ण के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में ऋषिपाल, मीरा शर्मा, सुमेश शर्मा, नगेंद्र शर्मा, ललित, आशा, नवदीप, कुणाल, हिमानी, वर्णिका व सतेंद्र पंवार आदि मौजूद रहे।


श्रीकृष्ण का जीवन दर्शन समझाया
भगवानपुर। शाहपुर स्थित सुशीला गोयल मनोकामना देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर बच्चों ने रंग बिरंगी वेशभूषा में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। बच्चों ने कृष्ण के जन्म से लेकर महाभारत में गीता के उपदेश तक की प्रमुख घटनाओं को नाटिका के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य राहुल सैनी ने बच्चों को श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन को समझाया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कीर्ति सेमवाल, शीतल कश्यप, विधि, वंशिका, नंदनी अग्रवाल, प्रियांशी चौहान ने प्रतिभाग किया। मौके पर ज्योति सैनी और प्रिंसी ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को माखन-मिश्री बांटी गई। दही की हांडी से बच्चों को मीठी दही खिलाई गई। बाद में छत में लटकाकर हांडी फोड़ी गई। इसका बच्चों ने लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed