फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Race: Gurdeep tops in 400m and Mehakdeep tops in 200m

दौड़ : 400 मीटर में गुरदीप और 200 मीटर में महकदीप अव्वल

Sun, 16 Nov 2025 04:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 04:23 PM IST
विज्ञापन
Race: Gurdeep tops in 400m and Mehakdeep tops in 200m
एचआर पब्लिक स्कूल में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन




लक्सर। एचआर पब्लिक स्कूल लक्सर में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। 400 मीटर दौड़ में गुरदीप और 200 मीटर दौड़ में महकदीप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्रबंधक गोपाल अग्रवाल, निदेशक मीनाक्षी अग्रवाल और प्रधानाचार्य अनीश सिंघल ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिताओं की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की उन्नति और सफलता में विद्यार्थियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। खेलों से हमारे भीतर आत्मविश्वास, ऊर्जा और टीम भावना का संचार होता है। शॉटपुट प्रतियोगिता में छात्रा पवनीत कौर और गुरमीत पंवार ने प्रथम और जसमीत पंवार व अतुल कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ में गुरमीत पहले, अभिराज दूसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में महकदीप कौर ने पहला और प्रीति ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में इंटर और रस्सा खींच प्रतियोगिता में हाईस्कूल के छात्रों की टीम अव्वल रही। बालिका वर्ग में हाईस्कूल की छात्राओं और कक्षा की टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वॉलीबाल प्रतियोगिता में कक्षा 11 की टीम ने जीत दर्ज की। प्राथमिक वर्ग में आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अभिदीप शर्मा, रूही, गुनरीत, आरव शर्मा, अबरा, जसकरण, अजीत कुमार, वैदिक, परी देवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रदीप पुरी, नितिन कांबोज, बृजेश कुमार, निकिता अग्रवाल, करुणा, विधि गुप्ता, गुंजन अग्रवाल, रचना, विभा, हिमानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed