फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Questions raised on the working style of CPU

... तो पैदल चलने वाले के लिए भी अनिवार्य हो गया हेलमेट

Thu, 01 Jul 2021 11:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Questions raised on the working style of CPU
रुड़की। अपनी कार्यशैली को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहने वाली सिटी पेट्रोल यूनिट (सीपीयू) पर एक बार फिर से सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि स्कूटी पैदल लेकर जा रहे युवक को सीपीयू ने रोक लिया। काफी जद्दोजहद पर डेढ़ घंटे बाद उसे छोड़ा गया। युवक का कहना है कि हेलमेट गायब होने से वह स्कूटी पैदल लेकर जा रहा था, लेकिन सीपीयू कर्मचारियों का दावा है कि युवक स्कूटी चलाकर जा रहा था। ऐसे में सवाल उठता है कि यदि युवक बिना हेलमेट के स्कूटी चलाकर जा रहा था तो चालान क्यों नहीं किया गया और अगर पैदल स्कूटी ले जा रहा था तो उसे डेढ़ घंटे तक इंतजार क्यों कराया गया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस में व्यापारी पंकज जिंदल की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। उन्होंने अमर उजाला को फोन कर बताया कि उनकी दुकान पर काम करने वाले 22 वर्षीय सुधांशु को एक अन्य व्यक्ति के साथ बृहस्पतिवार को लालकुर्ती में पेमेंट लेने के लिए स्कूटी से भेजा था। करीब आधे घंटे बाद सुधांशु का फोन आया कि दुकान से उनका हेलमेट गायब हो गया है। इस पर पंकज जिंदल ने उन्हें मिलिट्री चौराहे पर सख्त चेकिंग की हिदायत देते हुए कहा कि स्कूटी को पैदल लेकर वापस आएं। इसके बाद सुधांशु अपने साथी के साथ स्कूटी लेकर पैदल चल दिए। आरोप है कि मिलिट्री चौराहे पर सीपीयू ने उन्हें रोक लिया और चालान कटवाने को कहा।
विज्ञापन

इस पर सुधांशु ने पूरी कहानी बताई और जहां हेलमेट गायब हुआ, वहां बात करने को भी कहा। सुधांशु के अनुसार, सीपीयू कर्मियों ने बात करने से इनकार कर दिया। पंकज जिंदल ने बताया कि उन्होंने पुलिस अधिकारियों को पूरी घटना बताई और कहा कि सुधांशु पैदल स्कूटी लेकर आ रहे थे तो फिर चालान की कार्रवाई कैसे हो सकती है। इसके बाद भी सीपीयू ने करीब डेढ़ घंटे तक उन्हें रोके रखा और फिर बिना कार्रवाई के छोड़ दिया। वहीं, यातायात के प्रभारी निरीक्षक अकरम का कहना है कि पैदल चलने वाले का चालान नहीं किया जा सकता। हो सकता है कि वे स्कूटी चलाकर जा रहे हों, या फिर नाबालिग हों। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed