फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Dr. Kalams life is a symbol of dedication Naveen Kumar

डॉ. कलाम का जीवन समर्पण का प्रतीक : नवीन कुमार

Thu, 15 Oct 2026 05:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
Dr. Kalams life is a symbol of dedication Naveen Kumar
मानवाधिकार ब्यूरो उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता नवीन कुमार जैन की ओर से कैंप कार्यालय में पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं और ब्यूरो पदाधिकारियों ने डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें नमन किया। नवीन कुमार जैन ने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन सादगी, राष्ट्रभक्ति और समर्पण का प्रतीक रहा है। उन्होंने वैज्ञानिक के रूप में देश को मिसाइल तकनीक और परमाणु अनुसंधान के क्षेत्र में नई पहचान दिलाई। पोखरण-द्वितीय परमाणु परीक्षण में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके योगदान के लिए उन्हें पद्म विभूषण और भारत रत्न जैसे सर्वोच्च नागरिक सम्मानों से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अशोक कुमार, अभिनव गोयल, अमित सिंघल, सचिन गोंड़वाल, राजेश वर्मा, सुधीर चौधरी, अनुज आत्रेय, बृजेश सैनी और सुनील कुमार गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed