फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   protest of women in Tehsil for not getting ration

Roorkee News: राशन नहीं मिलने पर महिलाओं का तहसील में प्रदर्शन

Mon, 24 Jul 2023 11:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
protest of women in Tehsil for not getting ration
खानपुर क्षेत्र के छह गांव की महिलाओं ने लक्सर तहसील मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों व तहसील अधिकारियों पर उन्हें बाढ़ के दौरान राशन न दिए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन




सोमवार को खानपुर विकासखंड के तुगलपुर, खानपुर नाईवाला, माड़ाबेला, दल्लावाला व शेरपुर आदि गांव की अनेक महिलाओं ने लक्सर तहसील मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि बाढ़ के दौरान उनके घरों में पानी घुस गया था। उन्होंने किसी तरह छत पर बैठकर रात बिताई लेकिन अब तक न तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और न ही तहसील प्रशासन को उनकी याद आई। उनका कहना था कि राशन में मिलने की वजह से उनके सामने भूखे मरने की नौबत आ रही है।
विज्ञापन


उनका कहना था कि जनप्रतिनिधियों व तहसील के अधिकारियों ने कुछ चुनिंदा गांव में राशन वितरण व अन्य सुविधाएं दी हैं। उनके गांव तक कोई भी सुविधा नहीं पहुंच सकी है। वह भी बाढ़ से पीड़ित हैं। उनके घरों में रखी खाद्य सामग्री खराब हो गई है। इसलिए उनको भी राशन मिलना चाहिए। उन्होंने तहसील कार्यालय में भी इसकी शिकायत की। उधर उपजिलाधिकारी गोपाल राम बिनवाल का कहना है कि तहसील प्रशासन द्वारा लेखपालों के माध्यम से प्रत्येक गांव में राशन वितरण कराया गया है। किसी को राशन नहीं मिला तो इसकी जांच कराकर पीड़ितों को राशन उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed