फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Protest against the lathi charge on farmers

किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

Sat, 28 Nov 2020 11:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Protest against the lathi charge on farmers
लक्सर तहसील में एसडीएम को ज्ञापन देते किसान मजदूर संघर्ष समिति के पदाधिकारी व कार्यकर्ता। - फोटो : ROORKEE
कृषि कानूनों को वापस लेने और किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में किसान मजदूर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने लक्सर कस्बे में जुलूस निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद तहसील मुख्यालय पहुंचकर एसडीएम को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में लक्सर में भी प्रदर्शन शुरू हो गया है। दिल्ली कूच कर रहे पंजाब हरियाणा के किसानों पर किए गए लाठीचार्ज और कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर किसान मजदूर संघर्ष समिति के अध्यक्ष चौधरी कीरत सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने लक्सर कस्बे में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि सरकार के अड़ियल रवैये के चलते किसान सड़कों पर हैं। सरकार जबरन किसानों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उनका कहना था कि दिल्ली कूच कर रहे किसानों पर पानी की बौछार और लाठीचार्ज किया जा रहा है। साथ ही आंसू गैस के गोले भी छोड़े जा रहे हैं। उन्होंने कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताते हुए इसे तत्काल वापस लिए जाने और किसानों पर लाठीचार्ज कराने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल के नाम एसडीएम पूरण सिंह राणा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में संदीप चौधरी, सोमपाल, देवेंद्र चौधरी, महेंद्र सिंह, राजपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, मुकेश कुमार, मुर्सलीन, अफजाल, सोमेंद्र कुमार, इरशाद, मुस्तकीम, असलम, तस्लीम, पवन सिंह, सोनू, विनोद कुमार, प्रियांशु, अनुज कुमार, विजय कुमार, विजेंद्र कुमार, अंकुर, राकेश, रजनीश, सुलेमान, नाजिम और प्रतीक कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed