फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Protest against exploitation of workers

Roorkee News: मजदूरों के शोषण के विरोध में प्रदर्शन

Tue, 19 May 2026 06:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
Protest against exploitation of workers
नगर में मंगलवार को पीपुल्स यूथ फ्रंट (पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक) की युवा इकाई ने मजदूरों के शोषण, न्यूनतम वेतन और नागरिक अधिकारों के हनन के विरोध में प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम अलग-अलग ज्ञापन देकर श्रमिकों और आमजन से जुड़े मुद्दों पर हस्तक्षेप की मांग की है। कार्यकर्ताओं की एक रैली नगर निगम पुल, सिविल लाइंस बाजार से होकर तहसील पहुंची।
विज्ञापन




संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड सरकार और जिला प्रशासन श्रम कानूनों की अनदेखी कर रहे हैं जिससे मजदूरों का लगातार शोषण हो रहा है। उन्होंने कहा कि लिविंग वेज की बात होने के बावजूद मजदूरों को न्यूनतम वेतन तक नहीं मिल पा रहा है। कई निजी संस्थानों में कर्मचारियों से 12 से 16 घंटे तक काम कराया जा रहा है जबकि भविष्य निधि और सामाजिक सुरक्षा जैसी सुविधाएं भी नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन




इस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर सरकार और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और तहसील पहुंचे व ज्ञापन में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी. ललित कुमार समेत अन्य कार्यकर्ताओं पर की गई जिला बदर जैसी कार्रवाई को नागरिक अधिकारों का हनन बताया गया। संगठन ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने षड्यंत्र के तहत यह कार्रवाई की है। पदाधिकारियों ने कहा कि मजदूरों और शोषितों की आवाज उठाना कोई अपराध नहीं है। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि इंजी. ललित कुमार के खिलाफ की गई कार्रवाई वापस नहीं ली गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान अनुज गौड़, अनिल कुमार, सोनू, समीर, ललित, रोहित समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed