{"_id":"60b91b1d8ebc3ef43805f133","slug":"prepare-a-list-of-people-left-out-of-vaccination-sdm-roorkee-news-drn3805641166","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण से छूटे लोगों की सूची तैयार करे लेखपाल : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण से छूटे लोगों की सूची तैयार करे लेखपाल : एसडीएम
विज्ञापन
एसडीएम ने अपने कार्यालय में अधीनस्थों के साथ बैठक कर ग्राम पंचायतों में टीकाकरण से छूटे लोगों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने प्रत्येक न्याय पंचायत पर एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को भगवानपुर की एसडीएम स्मृता परमार असवाल ने वैक्सीनेशन को लेकर अधीनस्थों के साथ की बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे वैक्सीनेशन को लेकर स्थिति जानी। इसमें पाया गया कि कुछ गांवों में तो सही से वैक्सीनेशन हो रहा है, जबकि बहुत से गांवों में अभी तक आधे से भी कम लोगों को वैक्सीन लग पाई है। ऐसे में उन्होंने अधिकारियों से वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांव में 45 से ऊपर वाले जिन लोगों को वैक्सीन नहीं लग पाई, इसकी सूूची तैयार की जाए। इसके लिए उन्होंने हर एक न्याय पंचायत पर एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए। एसडीएम के निर्देश के बाद नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। इसके बाद एसडीएम ने क्षेत्र के चुड़ियाला, रुहालकी दयालपुर, बेहडकी सैदाबाद आदि गांव में पहुंचकर वैक्सीनेशन केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने आशाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से भी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने निर्देशित किया कि वे घर-घर जाकर लोगों को वैक्सीन लगवाने के फायदे बताएं। इस दौरान तहसीलदार सुशील कुमार सैनी, सीएचसी प्रभारी डॉ. विक्रांत सिरोही, बाल विकास अधिकारी ज्ञानेंद्र पाल, सचिन और त्रिभुवन सिंह आदि मौजूद रहे।
प्रधान ने अपने स्तर पर बढ़ाया टीकाकरण का ग्राफ
हर व्यक्ति के घर जाकर कर रहे वैक्सीनेशन के लिए जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
कलियर। कस्बे के बेलड़ा में निवर्तमान ग्राम प्रधान ने अपने स्तर पर टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाई। प्रधान ने गांव में हर व्यक्ति के घर पहुंचकर उन्हें टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया। मात्र एक दिन में उन्होंने अपने यहां 215 लोगों को टीके लगवाए। प्रधान की इस पहल के बाद इमलीखेड़ा सीएचसी प्रभारी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र दिया है।
विज्ञापन
क्षेत्र में इस समय 45 से ऊपर वालों के लिए टीकाकरण अभियान चल रहा है। लोगों ने शहर, कस्बों में बनाए गए केंद्रों पर टीकाकरण करवाने में रुचि दिखानी बंद कर दी है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग अब गांव-गांव टीम भेजकर टीकाकरण कर रहा है। इसके बावजूद हर दिन एक गांव में मुश्किल से 15 से 20 लोग ही टीका लगवा रहे हैं। इन सबके बीच रुड़की ब्लॉक के बेलड़ा गांव के निवर्तमान ग्राम प्रधान और अन्य गांव मिशाल पेश कर रहे हैं। इमलीखेड़ा सीएचसी के प्रभारी डॉ दिली रमन के अनुसार गांव के निवर्तमान ग्राम प्रधान संदीप सैनी अपने प्रयासों से लगातार वैक्सीनेशन बढ़वा रहे हैं। दो दिन पहले लगे शिविर में दिनभर में 156 लोगों ने वैक्सीन लगाई। वहीं बृहस्पतिवार को 215 से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई गई। प्रधान की इस जागरूकता को देखते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र दिया गया है।
26