फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Preparation for competitive exams will get a new direction

Roorkee News: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को मिलेगी नई दिशा

Mon, 05 Oct 2026 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Preparation for competitive exams will get a new direction
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को धनौरी पीजी कॉलेज में नई दिशा मिलेगी। जिसके लिए महाविद्यालय में स्नातक एवं परास्नातक कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के लिए सिविल सेवा आदि परीक्षाओं की लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार की तैयारी के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. विजय कुमार ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता केवल अधिक पढ़ने से नहीं, बल्कि सही दिशा में निरंतर एवं योजनाबद्ध तैयारी से प्राप्त होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन, अनुशासन और सकारात्मक सोच को अपनी तैयारी का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि स्पष्ट लक्ष्य और निरंतर प्रयास विद्यार्थियों को सफलता की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन


कहा कि प्रशिक्षण पांच अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक होगा। निर्धारित अवकाशों को छोड़कर प्रशिक्षण की कुल अवधि 15 दिन रहेगी। प्रशिक्षण कक्षाएं महाविद्यालय के स्वर्गीय डॉ. पृथ्वी सिंह विकसित हॉल (प्रथम तल) में चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर डॉ. आनंद शर्मा, डॉ. संजीव सैनी, डॉ. अंकुर नेहरा, डॉ. प्रियंका नेगी, अंकित कोहली, रोशन भट्ट, प्रशांत मोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed