फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Pregnant newlyweds died under suspicious circumstances, family members surrounded police station

गर्भवती नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने घेरा थाना

Sat, 17 Oct 2020 11:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
Pregnant newlyweds died under suspicious circumstances, family members surrounded police station
भगवानपुर में हुई महिला की मौत के बाद थाने में पहुंचे परिजन। - फोटो : ROORKEE
गर्भवती नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। भड़के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाकर थाने में जमकर हंगामा किया। पुलिस अधिकारियों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। साथ ही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जिला सहारनपुर के ग्राम अमोली निवासी धर्म सिंह की बेटी पूनम की शादी लगभग दो वर्ष पूर्व भगवानपुर क्षेत्र के चुड़ियाला निवासी युवक के साथ हुई थी। बताया जाता है कि शुक्रवार को गर्भवती पूनम की तबीयत अचानक खराब हो गई। उसने मायके वालों को तबीयत खराब होने की जानकारी दी थी। मायके वालों ने चुड़ियाला पहुंचकर देर शाम पूनम को भगवानपुर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने महिला की हालत नाजुक देख हायर सेंटर रेफर कर दिया था। परिजन महिला को रुड़की के एक निजी अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने पूनम को मृत घोषित कर दिया। शनिवार सुबह परिजनों के साथ सैकड़ों ग्रामीण भगवानपुर थाने पहुंच गए।
विज्ञापन

परिजनों ने आरोप लगाया कि पूनम को दहेज के नाम पर ससुराल में परेशान किया जा रहा था। विरोध करने पर उससे साथ मारपीट भी की जाती थी। आरोप है कि मारपीट के कारण ही पूनम की हालत खराब हुई और उसकी मौत हुई है। आरोप यह भी है की महिला की तबीयत खराब होने के बाद भी ससुराल पक्ष के लोगों ने उसका इलाज और देखरेख नहीं किया। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल का कहना है की शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत का कारण पता चलेगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed