फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Pravin Valmiki was killed in the murder of Pankaj Rana

प्रवीण वाल्मीकि ने कराई थी पंकज राणा की हत्या

Wed, 22 Mar 2017 09:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Wed, 22 Mar 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
डेढ़ माह पूर्व हुई गणेशपुर निवासी कारोबारी पंकज राणा की हत्या जेल में बंद कुख्यात प्रवीण वाल्मीकि ने कराई थी। देवबंद पुलिस ने तीन शूटरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है। पंकज राणा का प्रवीण वाल्मीकि के साथ रुड़की जेल में रहने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी कारण दोनों के बीच रंजिश चल रही थी।
विज्ञापन


गणेशपुर निवासी सामान सप्लाई का काम करने वाले पंकज राणा की 29 जनवरी को चौंदाहेड़ी-झबरेड़ा मार्ग पर गोलियों से भूनकर उस समय हत्या कर दी गई थी जब वह टेंपो में सामान लदवा रुड़की आ रहा था। वह टेंपो के साथ-साथ बाइक से चल रहा था। बाइक सवार तीन बदमाशों उस पर गोलियां बरसाई थी। घटना के संबंध में पंकज राणा की पत्नी निधि राणा ने देवबंद कोतवाली में राजकुमार निवासी नेहरू नगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


पुलिस ने घटना के अगले ही दिन राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया था। देवबंद पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने वाले शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली देवबंद के प्रभारी निरीक्षक चमन सिंह चावड़ा के मुताबिक रामनावला थाना मंसूरपुर निवासी रुपेश, संधावली थाना मंसूरपुर निवासी अमृतपाल और बधाईकलां चरथावल निवासी धर्मेंद्र को किया गया है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उन्होंने यह हत्या जेल में बंद प्रवीण वाल्मीकि के कहने पर की थी। जिसके लिए साढ़े तीन लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। जिसमें 50 हजार रुपये की धनराशी पेशगी के रुप में दी गई थी। हत्या के पीछे कुख्यात प्रवीण वाल्मीकि और पंकज राणा के बीच रंजिश बताई गई है। पुलिस के मुताबिक यह रंजिश उस समय हुई थी जब रुड़की जेल में पंकज राणा किसी मामले में बंद था और उसी दौरान प्रवीण वाल्मीकि भी रुड़की जेल में ही बंद था। जेल में रहने के दौरान ही प्रवीण और पंकज के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद से दोनों रंजिश हो गई थी। देवबंद पुलिस ने 19 मार्च को देवबंद कोतवाली में हत्याकांड का खुलासा किया है। हत्याकांड में पुलिस को धीरज नाम के एक और आरोपी की तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed