फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Police three teams engaged in the disclosure of the murder of the lineman

...तो लाइनमैन के परिचित थे गोली मारने वाले बदमाश

Fri, 13 Aug 2021 11:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Police three teams engaged in the disclosure of the murder of the lineman
भगवानपुर में हुई लाइनमैन की हत्या के मामले में रायपुर बिजली घर में कर्मचारियों के बयान दर्ज करती - फोटो : ROORKEE
ऊर्जा निगम में संविदा पर तैनात लाइनमैन की गोली मारकर हत्या करने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई गई हैं। पुलिस हत्या के खुलासे के लिए कई बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। साथ ही आशंका जता रही है कि गोली मारने वाले बदमाश लाइनमैन के परिचित हो सकते हैं। उन्हें ड्यूटी से आनेजाने की पूरी जानकारी रही होगी। इसके बाद बदमाशों ने वारदात को अंजाम होगा। वहीं, परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

भगवानपुर क्षेत्र के गांव लव्वा निवासी लाइनमैन बालेश रायपुर के बिजली घर पर तैनात थे। बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह ड्यूटी कर बाइक से घर लौट रहे थे, लेकिन दस बजे तक घर नहीं पहुंचे थे। इस बीच परिजनों ने मोबाइल पर कॉल की, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। परिजन और ग्रामीण रात में उनकी तलाश में निकले तो गांव से कुछ दूरी पर ही बालेश का शव खून से लथपथ मिला था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी और शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया था, लेकिन गुस्साए लोगों ने शव नहीं उठने दिया था। लाइनमैन के शरीर पर गोली के दो निशान और चोट के निशान मिले थे। ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाकर हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया था।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही विधायक ममता राकेश और भाजपा नेता सुबोध राकेश मौके पर पहुंचे थे। दोनों ने पीड़ित परिवार को 51-51 हजार रुपये देने की घोषणा की। साथ ही ऊर्जा निगम के ठेकेदार से वार्ता कर चार लाख मुआवजा दिलाने की बात कही थी। इसके बाद परिजनों ने जाम खोला और पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस खुलासे के लिए घटनास्थल के आसपास से टापर डंप के जरिये मोबाइल डाटा जुटा रही है। साथ ही आशंका जता रही है कि बदमाश परिचित रहे होंगे और उन्होंने बाइक रुकवाकर गोली मारी होगी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने के साथ ही मामले में परिचितों से भी पूछताछ कर रही है। एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि शुक्रवार को मृतक की पत्नी बबीता की तहरीर के आधार पर अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed