फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Police stopped farmers going to DM office

डीएम कार्यालय जा रहे किसानों को पुलिस ने रोका

Sun, 24 Jan 2021 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Police stopped farmers going to DM office
बुग्गावाला में एसडीएम को ज्ञापन देते किसान। - फोटो : ROORKEE
कृषि कानूनों के विरोध में किसान एकता-मजदूर संघ के बैनर तले जिलाधिकारी कार्यालय कूच कर रहे सैकड़ों किसानों को पुलिस ने बुग्गावाला थाने के पास ही रोक लिया। इसके बाद किसान बंदरजूड गांव के पास पहुंचे। यहां एसडीएम ने किसानों से वार्ता की। साथ ही आश्वासन दिया कि उनका ज्ञापन जिलाधिकारी तक पहुंचाया जाएगा। इसके बाद किसान ज्ञापन देकर लौट गए।
विज्ञापन

रविवार सुबह किसान एकता-मजदूर संघ के बैनर तले सैकड़ों किसानों ने ट्रैक्टरों पर सवार होकर तेलपुरा गांव से रैली निकाली। किसानों का हरिद्वार जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचने का कार्यक्रम था, लेकिन बुग्गावाला पुलिस ने उन्हें थाने के पास ही रोक लिया। इसके बाद किसानों ने बंदरजूड गांव तक जाने की मांग उठाई। बाद में डालूवाला पहुंचे किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर उपजिलाधिकारी भगवानपुर स्मृता परमार मौके पर पहुंचीं और किसान की बात सुनी। किसानों ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर कृषि कानूनों को तत्काल वापस लिए आने, गन्ना भुगतान की समस्या को दूर करने और गन्ने का भाव घोषित किए जाने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के बाद किसान लौट गए। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह राठौर उर्फ पिंकी, मासूक अली, भूपेंदर चौहान, प्रधान फरीद, डॉ. गाजी, सरदार गुरनाम सिंह, नासिर अली, प्रधान मुस्तकीम अली, आदेश कटारिया, प्रदीप खुराना, अरविंद मालो, नदीम चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed