{"_id":"589ca4b14f1c1bc05537b23e","slug":"police-simply-crushed-the-man-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में चली गोली, एक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद में चली गोली, एक जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो बुग्गावाला
Updated Thu, 09 Feb 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भूमि विवाद में एक व्यक्ति ने दूसरे पर गोली चला दी, जो कमर के नीचे पैर के हिस्से में लगी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटनाक्रम के अनुसार बुग्गावाला के मजाहिदपुर निवासी बोबी का गांव के ही राहुल से विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार की शाम दोनों में इसी बात को लेकर कहासुनी हुई। आरोप है कि इसके बाद राहुल ने बोबी पर तमंचे से गोली चला दी, जो उसके कमर से नीचे पैर के हिस्से में लगी। गोली चलने से गांव में हड़कंप मच गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की पड़ताल की। इससे पहले परिजनों और अन्य लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। शिकायत आने के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी घर से फरार बताया जा रहा है।