{"_id":"6a25c3572fe82b22270dc31a","slug":"players-from-laksar-khanpur-and-sultanpur-have-made-their-mark-abroad-roorkee-news-c-5-1-drn1027-990381-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: विदेश में लक्सर, खानपुर और सुल्तानपुर के खिलाड़ियों ने लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: विदेश में लक्सर, खानपुर और सुल्तानपुर के खिलाड़ियों ने लहराया परचम
विज्ञापन
मलयेशिया में आयोजित हुई द्वितीय एशियन पैरा थ्रो बॉल चैंपियनशिप में सात देशों के बीच हुई प्रतियोगिता में क्षेत्र के खिलाड़ियों ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भारतीय टीम में शामिल खिलाड़ी लक्सर, खानपुर और सुल्ततानपुर निवासी हैं। खिलाड़ियों की जीत से क्षेत्र में खुशी की लहर है।
खानपुर क्षेत्र के भारूवाला गांव निवासी प्रदीप कुमार, दाबकी कला गांव निवासी दिग्विजय सिंह और सुल्तानपुर क्षेत्र के डॉ. अकलीम दिव्यांग है। तीनों खिलाड़ी दिव्यांगों के लिए आयोजित होने वाली कई राष्ट्रीय और अंतराराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर कई पुरस्कार जीत चुके हैं। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए इस बार उनका चयन मलेशिया के क्वालालंपुर में 1-5 जून तक आयोजित होने वाली द्वितीय एशियन इंटरनेशनल पैरा थ्रो बॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया था।
टीम के हेड कोच जसवंत सिंह ने बताया कि मलयेशिया में आयोजित द्वितीय एशियन पैरा थ्रो बॉल चैंपियनशिप में सात देशों की टीमों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। भारत की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। मलयेशिया में भारत की ओर से खेलकर मेडल जीतना क्षेत्र ही नहीं देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि में टीम के सभी सदस्य, स्टाफ और मोमेंट कोच रियाज का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। उन्होंने बताया कि अगले वर्ष इस प्रतियोगिता की मेजबानी भारत करेगा और यह प्रतियोगिता राजस्थान में आयोजित की जाएगी।