{"_id":"587e4e2e4f1c1bda30efed1f","slug":"pistol-on-the-strength-of-the-bike-and-cash-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर लूटी बाइक और नगदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे के बल पर लूटी बाइक और नगदी
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
Updated Tue, 17 Jan 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
चुनाव में पुलिस की व्यस्तता का बदमाश पूरा लाभ उठा रहे हैं। बदमाशों ने बीती रात सोलानी पुल के पास एक युवक से तमंचों के बल पर बाइक और नकदी आदि लूट ली और फरार हो गए। पीड़ित की सूचना पर कोतवाली पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
इमलीखेड़ा निवासी सोनू कुमार पुत्र इद्दा हलवाई का काम करता है। सोमवार रात करीब नौ बजे वह किसी के यहां काम करने के बाद अपनी बाइक से अपने गांव लौट रहा था। जब वह सोलानी पुल के समीप पहुंचा तो एक बाइक सवार तीन युवकों ने उसे रोक लिया। उसके बाइक रोकते ही बदमाशों ने उस पर तमंचा तान दिया। साथ ही उसके साथ मारपीट कर दी। उसकी जेब में रखी नगदी छीन ली। साथ ही उसकी बाइक भी लूट ली। लूटपाट के बाद बदमाश बाइक लेकर मौके से फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित कोतवाली रुड़की पहुंचा और आपबीती सुनाई। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन, उसका कहीं पता नहीं चल पाया। चुनाव में पुलिस की व्यस्तता बढ़ने के कारण बदमाश आए दिन चोरी, लूटपाट की घटनाओं को बेखौफ होकर अंजाम दे रहे हैं।