फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   People's Party creates ruckus at the gate of the medicine factory

Roorkee News: दवा फैक्टरी के गेट पर पीपुल्स पार्टी का हंगामा

Mon, 16 Feb 2026 12:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
People's Party creates ruckus at the gate of the medicine factory
सहारनपुर रोड स्थित आज्ञा बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड में शनिवार को हंगामा हो गया। पीपल्स पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कंपनी के श्रमिकों के साथ मिलकर कार्य ठप कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। कंपनी प्रबंधन ने इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


कंपनी के एडमिन सूरज चौधरी की ओर से कोतवाली मंगलौर में दी गई तहरीर में बताया कि पीपल्स पार्टी के ललित कुमार, कपिल कुमार छाबड़ा, अनुज कुमार और अन्य संदिग्धों ने कंपनी परिसर के भीतर घुसकर श्रमिकों को भड़काया व हड़ताल करा दी। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना की है।
विज्ञापन


तहरीर में कहा गया कि प्रदर्शनकारी न केवल नारेबाजी कर रहे हैं बल्कि कंपनी के खिलाफ साजिश रचते हुए हाथापाई और गाली-गलौज पर उतारू हैं। जो श्रमिक काम पर आना चाहते हैं उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है और गेट पर ही रोका जा रहा है। इस तरह के हंगामे से औद्योगिक क्षेत्र की शांतिभंग हो रही है। फैक्टरी की ओर से पुलिस को सौंपी गई सूची में ललित कुमार के साथ-साथ बंसी, कपिल कुमार, अनुज कुमार, जयकुमार, दीपक, रोहिल, अर्जुन, अंकित, स्वाति, बोहती, सोनू, आनंद कुमार, परमजीत, सीमा और राम बतौरी समेत कई लोगों को नामजद किया गया है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed