फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   'People will teach a lesson to BJP and Congress'

जनता सिखाएगी भाजपा और कांग्रेस को सबक: चंद्रशेखर

Mon, 27 Sep 2021 11:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
'People will teach a lesson to BJP and Congress'
मंगलौर में आयोजित आजाद समाज पार्टी की सत्ता परिवर्तन रैली में उपस्थित लोग। - फोटो : ROORKEE
मंगलौर। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि भाजपा सरकार को सबक सिखाने के लिए आजाद समाज पार्टी पूरी तरह से तैयार है। उत्तराखंड की सभी सीटों पर प्रत्याशी उतार कर आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी ताल ठोकेगी। कहा कि जनता ने भाजपा व कांग्रेस को देख लिया है और वह परिवर्तन का मन बना चुकी है।
विज्ञापन

रविवार की देर रात को कस्बे के नगर पालिका चौक पर आयोजित सत्ता परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि जनता भाजपा व कांग्रेस से आजिज आ चुकी है और वह आजाद समाज पार्टी के रूप में तीसरा विकल्प तलाश कर रही है। आजाद समाज पार्टी भी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेगी। कहा कि भाजपा व कांग्रेस ने हमेशा हिंदू मुस्लिम को आपस में लड़ाकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकी हैं। कहा कि सत्ता परिवर्तन रैली उत्तराखंड के सभी विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित की जाएगी। आगामी विधानसभा चुनाव में तीसरे विकल्प के रूप में आजाद समाज पार्टी प्रदेश में सभी विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। इस अवसर पर जिला सचिव राहत हुसैन, महक सिंह, मुन्नीलाल शिंदे, सतीश मौर्य, अजय कुमार, दिलशाद अंसारी, कार्तिक टम्टा, मोहम्मद शफी, संदीप, विपिन, एमएल तोमर और एहतेशाम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed