फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   People who went to offer Eid prayers were fired upon, but they narrowly escaped

Roorkee News: ईद की नमाज पढ़ने गए लोगों पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

Sat, 21 Mar 2026 06:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
People who went to offer Eid prayers were fired upon, but they narrowly escaped
तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, पुरानी रंजिश से जुड़ा है मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
लक्सर। रायसी में ईद पर नमाज पढ़ने गए एक परिवार के लोगों पर फायरिंग कर दी गई। परिवार के लोग गोली लगने से बाल-बाल बचे। आसपास के लोगाें की मदद से आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया गया लेकिन वह मौके से भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में रिजवान निवासी खेड़ी खुर्द की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी आस मोहम्मद, शौकत और सोहेल निवासी खेड़ी खुर्द के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।


कोतवाली क्षेत्र के खेड़ी खुर्द गांव निवासी रिजवान ने तहरीर में बताया कि उनके परिवार के लोगों की हत्या के मामले में गांव के ही कुछ लोग जेल गए थे। इससे आरोपी उनसे रंजिश रखते हैं। शनिवार को वह परिवार के ही राव यूनूस, रजब, परवेज ईद की नमाज पढ़ने के लिए रायसी ईदगाह में गए थे। इस दौरान यहां पहले से घात लगाकर मौजूद आरोपी आस मोहम्मद, शौकत और सोहेल ने उनपर हमला कर दिया। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन




इस दौरान उन्होंने जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायरिंग कर दी। वह गोली लगने से बाल - बाल बचे। इस दौरान आसपास के लोगों की मदद से उन्होंने आस मोहम्मद को पकड़ लिया लेकिन आरोपी अपने साथियों की मदद से छूटकर जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। इसके बाद उन्होंने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पांच साल के बाद भी ठंडी नहीं हुई दुश्मनी की आग

वर्ष 2021 में खेड़ी खुर्द गांव में हुई थी चार लोगों की हत्या

राजीव नामदेव

लक्सर। खेड़ी खुर्द गांव में करीब पांच वर्ष पहले हुई चार लोगों की हत्या के आरोप में जेल गए आरोपियों के दिल में भरी नफरत अरसा बीतने के बाद भी खत्म नहीं हुई। जेल में बिताए करीब साढ़े चार साल के समय का हिसाब लेने के लिए उन्होंने भाईचारे और गले मिलकर गिले शिकवे भुलाने के पर्व ईद को चुना। गनीमत रही कि इस दौरान किसी को गोली नहीं लगी अन्यथा पुराने इतिहास को देखते हुए कोई बड़ी घटना एक बार फिर घटित हो सकती थी।

कोतवाली क्षेत्र के खेड़ी खुर्द गांव में दो परिवारों के बीच दुश्मनी की शुरुआत छह मई 2021 को हुए गोलीकांड से हुई थी। गांव निवासी रिजवान ने बताया कि घटना वाले दिन उनके परिवार के इरशाद व इसराइल खेत में गए थे। वहां खेत से सिंचाई मोटर निकाल रहे गांव के दो युवकों से उनका विवाद हुआ था। इसके बाद बाद दोपहर में जब परिवार की एक महिला की मौत होने पर उसे दफनाकर कब्रिस्तान से लौट रहे थे।
तभी आरोपियों ने घात लगाकर हमला करते हुए उनके परिवार के लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं थीं। गोली लगने से उनके परिवार के हुसैन, शहजान, मोहम्मद कैफ, जहीर हसन, रिजवान, गयूर, दिलशाद आदि घायल हो गए थे। इनमें से हुसैन, शहजान, मोहम्मद कैफ और जहीर हसन की मौत हो गई थी। मामले में उनके परिवार के युनूस ने 22 लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
आरोपी आस मोहम्मद, शौकत और सोहेल भी इनमें शामिल थे। करीब कुछ दिन पहले ही आरोपी जमानत पर जेल से बाहर आए हैं। इसके बाद से ही वह उन पर हमला करने की ताक में थे। रिजवान ने बताया कि उन्हें इसका अंदेशा था। उनके परिवार के लोग खरंजा गांव स्थित ईदगाह पर ईद की नमाज पढ़ते हैं लेकिन हमले की आशंका को देखते हुए वह खरंजा के बजाय रायसी नमाज पढ़ने के लिए गए थे।



एहतियातन गांव में तैनात किए गए पुलिसकर्मी

पूर्व में हो चुकी बड़ी घटना और दोनों पक्षों के बीच रंजिश को देखते हुए पुलिस सतर्क हो गई है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान ने बताया कि घटना की गंभीरता और दोनों पक्षों के बीच तनाव को देखते हुए गांव में एहतियातन पुलिसकर्मियों को तैनात किया जा रहा है।


------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed