{"_id":"695f9796a9ac820f8e04ef11","slug":"people-were-enraged-when-water-entered-their-homes-due-to-a-burst-drinking-water-line-roorkee-news-c-5-1-drn1027-874188-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: पेयजल लाइन फटने से घर में पानी घुसने पर भड़के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: पेयजल लाइन फटने से घर में पानी घुसने पर भड़के लोग
विज्ञापन
शहर के एक इलाके में बुधवार शाम पेयजल लाइन फटने से क्षेत्रवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने जल संस्थान के कर्मचारी और अधिकारियों को फोन लगाने शुरू कर दिए। दो घंटे तक निरंतर पानी चलने पर हजारों लीटर पानी की बर्बादी के साथ क्षेत्र में भी जलभराव की स्थिति पैदा हो गई।
बढ़ते आक्रोश को देखते हुए ठेकेदार अपने मजदूरों को लेकर मौके पर पहुंचा और लीकेज को ठीक कराया। तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हो पाया। इस दौरान करीब एक हजार के अधिक लोगों की पानी की किल्लत और लो-प्रेशर भी समस्या झेलनी पड़ी।
शहर के इंदिरा विहार में बुधवार शाम छह बजे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा जब पेयजल लाइन फटने से पानी सड़कों पर बहने लगा। धीरे-धीरे पानी लोगों के घरों में घुसने लगा। लोगों ने अपने स्तर से पानी को रोकने की कोशिश की लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाने पर लोग और आक्रोशित हो उठे। जल संस्थान के अधिकारी और कर्मचारियों को जमकर कोसा।
विज्ञापन
इस बीच करीब दो घंटे तक क्षेत्र में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई और पानी सड़क से लेकर आसपास फैलने लगा। सूचना अधिकारियों को मिली तो उन्होंने तुरंत ठेकेदार को मौके पर पहुंचकर पानी के लीकेज को ठीक करने के निर्देश दिए। करीब दो घंटे तक इंदिरा विहार सुनहरा रोड के पास पानी की लीकेज होने से एक तरफ जहां साफ पानी की बर्बादी हुई।
वहीं दूसरी ओर लोगों को भी आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अपर सहायक अभियंता विवेक रवि ने बताया कि रात छह बजे इंदिरा विहार में लाइन लीकेज होने से आसपास क्षेत्र में पानी फैलने लगा था। वह खुद मौके पर पहुंचे और लाइन की लीकेज को ठीक कराया।