{"_id":"693d6b0cbdf72413c403cbe5","slug":"people-are-troubled-by-waterlogging-and-dirt-on-the-main-road-roorkee-news-c-37-1-sdrn1033-148215-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: मुख्य मार्ग पर जलभराव और गंदगी से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: मुख्य मार्ग पर जलभराव और गंदगी से लोग परेशान
विज्ञापन
वार्डवासियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर की समाधान की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पिरान कलियर। पिरान कलियर वार्ड 7 में मंदिर से कब्रिस्तान तक जाने वाले मुख्य मार्ग पर बीते एक साल से जलभराव और गंदगी की गंभीर समस्या बनी है। इसको लेकर वार्ड के सभी निवासियों ने जिलाधिकारी हरिद्वार को ज्ञापन भेजकर जल्द कार्रवाई की मांग की है।
पिरान कलियर के नगरवासी यासीन, सलमान, आबिद, जावेद, सुलेमान, नन्नू, सलीम कुर्बान आदि का कहना है कि इस मार्ग पर जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से गंदा और दूषित पानी जमा रहता है। इससे न सिर्फ आमजन को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है बल्कि स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। गंदे पानी में मच्छरों का प्रकोप है जिससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। बच्चों को स्कूल जाने के लिए इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है जिससे उनके कपड़े खराब होने के साथ-साथ बीमार पड़ने की आशंका भी बनी रहती है। वहीं किसी की मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार के लिए कब्रिस्तान ले जाते समय लोगों को भी इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है जिससे धार्मिक और सामाजिक भावनाओं को भी ठेस पहुंच रही है। वार्डवासियों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि स्थायी जल निकासी व्यवस्था कराई जाए ताकि लोगों को इस गंभीर सममस्या से जल्द राहत मिल सके।